लाइव न्यूज़ :

संदिग्ध नक्सलियों ने की सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार की हत्या

By भाषा | Updated: January 25, 2021 22:12 IST

Open in App

बीजापुर, 25 जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार की हत्या कर दी है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया जिले के गांगालूर थाना क्षेत्र के कोटेर गांव के करीब संदिग्ध नक्सलियों ने सड़क निर्माण कर रहे पेटी ठेकेदार धर्मेंद्र गर्ग की हत्या कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि गर्ग मुख्य ठेकेदार से काम लेकर क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य कर रहा था। जब वह आज शाम कार्य स्थल पर था तब अचानक हथियारबंद नक्सली वहां आ धमके। इसके बाद उन्होंने ठेकेदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर पुलिस दल को घटना की जानकारी मिली तब निकट के पुलिस शिविर से सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में सुरक्षाबलों ने गर्ग को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि हमले को नक्सलियों ने अंजाम दिया है। हालांकि अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण को नक्सली अक्सर क्षति पहुंचाते हैं। इस दौरान नक्सली निर्माण कार्य की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों पर हमला करते हैं तथा वाहनों और मशीनों को नुकसान पहुंचाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे