झारखंड का संदिग्ध नक्सली गुजरात में पकड़ा गया

By भाषा | Updated: January 3, 2021 14:42 IST2021-01-03T14:42:33+5:302021-01-03T14:42:33+5:30

Suspected Naxalite of Jharkhand was caught in Gujarat | झारखंड का संदिग्ध नक्सली गुजरात में पकड़ा गया

झारखंड का संदिग्ध नक्सली गुजरात में पकड़ा गया

सूरत, तीन जनवरी झारखंड के एक वांछित संदिग्ध नक्सली को गुजरात के सूरत जिले के कोसाम्बा से गिरफ्तार किया गया, जो पिछले करीब तीन वर्षों से एक फैक्टरी में मशीन मैकेनिक के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोसाम्बा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक वी के पटेल ने कहा कि गुड्डू सिंह के रूप में पहचाने गए आरोपी को शनिवार को सूरत में कोसाम्बा पुलिस और झारखंड के पलामू जिले के नवडीहा बाजार पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि संदिग्ध नक्सली सिंह छह मामलों में वांछित था, जिसमें हत्या, अपहरण और हत्या का प्रयास शामिल है, साथ ही शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से संबंधित अपराध भी इनमें शामिल हैं। ये सभी अपराध 2011 और 2013 के हैं।

पटेल ने कहा, "आरोपी, झारखंड के पलामू जिले के कोरामी गांव का निवासी है, जो पिछले कई सालों से सूरत में रह रहा था और पिछले तीन सालों से मशीन मैकेनिक के रूप में कोसाम्बा के एक कारखाने में काम कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Suspected Naxalite of Jharkhand was caught in Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे