लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में जेएमबी का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 11, 2020 16:26 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में सुधार के साथ)

कोलकाता, 11 दिसंबर कोलकाता पुलिस की विशेष कार्य बल इकाई ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से जमात-उल-मुजाहिदीन (जेएमबी) के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति की उम्र 50 साल के आसपास है और वह सोशल मीडिया पर ‘कथित तौर पर चरमपंथी विचार और गैर मुस्लिमों के लिए घृणा फैलाता था।’’

आरोपी को बृहस्पतिवार देर रात छापा मारकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक प्रिंटिंग प्रेस चलाता था और वहां से ‘ इस्लामी कट्टरवाद पर कई किताबें और दस्तावेज’ बरामद हुए हैं।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसका मोबाइल फोन और पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘ यह व्यक्ति जेएमबी के संपर्क में जान पड़ता है। हम उसके संपर्क के बारे में और जानकारियां पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

आरोपी को बाद में शाम को शहर की अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा