लाइव न्यूज़ :

केरल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में संदिग्ध माओवादी की मौत

By भाषा | Updated: November 3, 2020 22:35 IST

Open in App

वायनाड (केरल), तीन नवंबर केरल के वायनाड जिले में मंगलवार तड़के पुलिस और कुछ वाम चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ में एक संदिग्ध माओवादी मारा गया।

विपक्षी कांग्रेस ने इस घटना की निंदा की और स्वतंत्र जांच की मांग की।

पुलिस ने मारे गये व्यक्ति की पहचान तमिलनाडु के थेनी जिले के वेलमुरुगन (33) के रूप में की है।

पुलिस के अनुसार राज्य के विशेष पुलिस दस्ते थंडरबोल्ट और माओवादियों के बीच यह मुठभेड़ पदिंजरेतरा थाना क्षेत्र के बनसुरा जंगल वाले इलाके में हुई। थंडरबोल्ट चरमपंथियों का मुकाबला करने के लिए बनाया गया पुलिस का विशेष कमांडो बल है।

वायनाड की एसपीजी पुंगुझली ने बताया कि दिन में करीब सवा नौ बजे से लेकर दस बजे तक मुठभेड़ चली।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस दल को एक शव मिलने के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया। कार्यकारी मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में अंत्य परीक्षण प्रक्रिया पूरी की गयी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ शव को कोझीकोड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।’’

पुंगुझली ने बताया कि थंडरबोल्ट टीम इस क्षेत्र में नियमित रूप से तलाशी अभियान चलाती है और आज उसे पांच छह लोगों का गिरोह मिला। उनके अनुसार पहले माओवादियों ने गोलियां चलायीं और फिर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।

एलडीएएफ सरकार पर प्रहार करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नितला ने कहा, ‘‘ वाम सरकार के सत्ता में आने के बाद से यह मारा गया आठवां व्यक्ति है। यह आश्चर्यजनक है कि कम्युनिस्ट शासन में हत्याएं हो रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे आरोप हैं कि ये अवैध मुठभेड़ हैं। इस घटना की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया