लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता के संदिग्ध हत्यारों की पहचान हो गयी, वे शीघ्र पकड़े जायेंगे : केरल पुलिस

By भाषा | Updated: December 23, 2021 15:44 IST

Open in App

अलप्पुझा (केरल), 23 दिसंबर केरल पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि यहां भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवास की हत्या में जिन 12 लोगों के प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने का संदेह है, उन सभी की पहचान कर ली गयी है लेकिन वे राज्य से भाग गये हैं।

उसने यह भी कहा कि एसडीपीआई के प्रदेश सचिव के एस शान के हत्यारों की सहायता करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) विजय सखारे ने यहां संवाददाताओं को बताया कि भाजपा नेता की हत्या से जुड़े फरार संदिग्धों का पता लगाने के लिए विशेष पुलिस दल बनाये गये हैं तथा जांच का विस्तार राज्य की सीमा के परे कर दिया गया है।

श्रीनिवास एवं शान की हत्या के मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के अगुवा इन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने हालांकि यह भी कहा कि दल को दोनों ही मामलों की साजिश से जुड़ी प्रासंगिक जानकारी मिली है लेकिन वह इसका खुलासा नहीं कर सकते , क्योंकि इससे जांच बुरी तरह प्रभावित होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ श्रीनिवास की हत्या में प्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी 12 आरोपियों की पहचान कर ली गयी है लेकिन उनमें से एक भी अब राज्य में नहीं है । उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह तो तय है कि हत्यारों को छिपने के लिए बाहरी सहयोग मिला है और पुलिस जांच कर रही है।

पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के घरों की बार बार पुलिस तलाशी के एसपीडीआई के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आरेापियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापे जारी रहेंगे क्योंकि अपराधियों को पकड़ना महत्वपूर्ण है।

सखारे ने कहा, ‘‘ हमें यह भी देखना है कि कानून व्यवस्था भंग न हो ।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक एंबुलेंस जब्त की है और उसका शीघ्र ही वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक परीक्षण किया जाएगा। उनके अनुसार, संदेह है कि शान हत्याकांड में शामिल अपराधियों ने इस एंबुलेंस का इस्तेमाल किया।

एसडीपीआई के प्रदेश सचिव शान की शनिवार रात को एक गिरोह ने हत्या कर दी थी। तब वह घर लौट रहे थे। भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सचिव श्रीनिवास को रविवार की सुबह कुछ हमलावरों ने उनके परिवार वालों के सामने ही मार डाला था।

पुलिस के अनुसार, श्रीनिवास की हत्या के सिलसिले में अब तक एसडीपीआई के पांच समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है तथा शान की हत्या के मामले में तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं