लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में तीन लोगों की संदिग्ध मौत

By भाषा | Updated: June 9, 2021 15:31 IST

Open in App

नोएडा, नौ जून उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में बीती रात तीन लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से डबल डेकर बस में सवार होकर चांद उमर (19) पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा जा रहा था। वह जैसे ही महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंचा, उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। बस चालक ने उसे बस से नीचे उतार दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सूचना मिलने पर इस युवक को नोएडा के जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एक अन्य घटना में थाना सूरजपुर क्षेत्र निवासी अमरपाल (65) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-24 अंतर्गत सेक्टर 54 के पास 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल