लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की गोलीबारी में संदिग्ध पशु तस्कर की मौत

By भाषा | Updated: December 23, 2021 13:40 IST

Open in App

दिनहाटा (पश्चिम बंगाल)/गुवाहाटी, 23 दिसंबर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बुधवार देर रात को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गोलीबारी में एक संदिग्ध पशु तस्कर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल के दिनहाटा में गितालदह सीमा चौकी क्षेत्र के काशिमघाट में देर रात करीब ढाई बजे 15-20 संदिग्ध पशु तस्करों के एक समूह ने बीएसएफ कर्मियों से उनकी इंसास राइफल छीनने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने तस्करों पर गोलियां चलाईं।

गुवाहाटी में बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि एक संदिग्ध तस्कर गोली लगने से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह इलाका बीएसएफ गुवाहाटी फ्रंटियर के अधिकार क्षेत्र में आता है।

कूचबिहार जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘गोलीबारी में गितालदह ब्लॉक दो का निवासी लुत्पर रहमान घायल हो गया। उसे बीएसएफ ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। रहमान इलाके का एक कुख्यात पशु तस्कर था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘घटना में बीएसएफ का एक जवान भी घायल हो गया।’’ अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ ने तस्करों को रोकने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही तस्करों और बीएसएफ के जवानों में हाथापाई शुरू हुई उन्होंने कर्मियों से इंसास राइफलें छीनने की कोशिश की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा में छह राउंड गोली चलाई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल करने के दौरान बीएसएफ के जवानों की गोलीबारी में एक बांग्लादेशी मारा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित