लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकवादी गिरफ्तार : अधिकारी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:31 IST

Open in App

कोलकाता, तीन नवंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि एनआईए के दल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को सुभासग्राम इलाके में तलाशी अभियान चलाया और बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया।

आरोपी करीब दो साल पहले अवैध तरीके से भारत में घुसा था जिसे बृहस्पतिवार को मनाए जाने वाले दीपावली और काली पूजा त्योहार से पहले गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उसके पास से फर्जी मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह फर्जी पहचान पत्र गिरोह में शामिल रहा है और उसने कुछ स्थानीय लोगों को फर्जी दस्तावेज दिलाने में मदद भी की। वह देश में कई स्थानों पर गया और उसके बाद दक्षिण 24 परगना में रहने लगा।’’

उन्होंने बताया कि संदिग्ध के पास से आतंकवादी संगठन से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं और उसकी पहचान अब्दुल मन्नान के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि जेएमबी के संदिग्ध सदस्य ने सुभासग्राम इलाके में किराए का घर लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और वह उस स्थान पर बीते कुछ महीनों से रह रहा था।

इस बीच, कोलकाता की विशेष एनआईए अदालत ने आरोपी अब्दुल मन्नान को आठ नवंबर तक जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।

एनआईए की ओर से पेश वकील श्यामल घोष ने आरोपी की हिरासत का अनुरोध करते हुए विशेष अदालत के न्यायाधीश के समक्ष कहा कि वह दो साल पहले बांग्लादेश से भारत में घुसा था।

घोष ने अदालत को बताया कि आरोपी के कोलकाता के बाहरी क्षेत्र हरिदेवपुर से जुलाई में गिरफ्तार जेएमबी के चार आतंकियों के साथ संबंध हैं।

एनआईए अगस्त 2020 से अब तक इस संगठन (जेएमबी) के 14 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर चुका है।

गौरतलब है कि जेएमबी ने 2016 में ढाका के एक कैफे पर आतंकवादी हमला किया था जिसमें 17 विदेशियों समेत 22 लोग मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल