लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकवादी गिरफ्तार : अधिकारी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 15:12 IST

Open in App

कोलकाता, तीन नवंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि एनआईए के दल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को सुभासग्राम इलाके में तलाशी अभियान चलाया और बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उसके पास से फर्जी मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘वह फर्जी पहचान पत्र गिरोह में शामिल रहा है और उसने कुछ स्थानीय लोगों को फर्जी दस्तावेज दिलाने में मदद भी की। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह कब और कैसे भारत में घुसा। वह देश में कई स्थानों पर गया और उसके बाद दक्षिण 24 परगना में रहने लगा।’’ उन्होंने बताया कि संदिग्ध के पास से आतंकवादी संगठन से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जेएमबी के संदिग्ध सदस्य ने सुभासग्राम इलाके में किराए का घर लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और वह उस स्थान पर बीते कुछ महीनों से रह रहा था।

एनआईए अगस्त 2020 से अब तक इस संगठन (जेएमबी) के 14 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर चुका है।

गौरतलब है कि जेएमबी ने 2016 में ढाका के एक कैफे पर आतंकवादी हमला किया था जिसमें 17 विदेशियों समेत 22 लोग मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह