लाइव न्यूज़ :

लड़की की हत्या का संदिग्ध फंदे से लटका मिला

By भाषा | Updated: February 23, 2021 17:40 IST

Open in App

इडुक्की (केरल) 23 फरवरी केरल के इडुक्की जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ में फंदे से लटकता मिला है, यह व्यक्ति 12 वीं कक्षा की एक छात्रा की हत्या के मामले में संदिग्ध है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान अरूण के रूप में की गयी है। अरूण का शव उस जगह से कुछ ही मीटर की दूरी पर पाया गया, जहां उस छात्रा का शव शुक्रवार रात यहां पल्लिवसाल में खून के लथपथ पड़ा था।

कुछ स्थानीय लोगों ने देखा कि शव पेड़ से लटका हुआ देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी ।

अरूण मृत पायी गयी छात्रा का रिश्तेदार था और वह उस दिन से लापता था जिस दिन छात्रा का शव मिला था ।

जांचकर्ताओं ने बताया सीसीटीवी फुटेज में अरूण और उस छात्रा को उसी दिन एक रेस्त्रां से एक साथ निकलते हुये देखा गया था । इसके बाद पुलिस अरूण को छत्रा की हत्या में संदिग्ध मान रही थी ।

हालांकि, पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सभी साक्ष्य वैज्ञानिक तौर पर उपलब्ध हो जायें तभी कुछ कहा जा सकता है । हालांकि, परिस्थितिजन्य साक्ष्य उसकी ओर इशारा कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि उसका मोबाइल फोन लड़की के शव के पास से बरामद किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल