लाइव न्यूज़ :

लड़की की हत्या का संदिग्ध फंदे से लटका मिला

By भाषा | Updated: February 23, 2021 18:45 IST

Open in App

(कॉपी में आवश्यक सुधार के साथ रिपीट)

इडुक्की (केरल) 23 फरवरी केरल के इडुक्की जिले में

12 वीं कक्षा की एक छात्रा की हत्या के मामले में संदिग्ध व्यक्ति का शव मंगलवार को एक पेड़ से लटका मिला।

पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि पल्लीवसाल में अरूण का शव उस जगह से कुछ ही मीटर की दूरी पर पेड़ से लटका हुआ था जहां शुक्रवार की रात को छात्रा रेशमा का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला था।

कुछ स्थानीय लोगों ने अरूण का शव पेड़ से लटका देखने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी ।

अरूण, मृत पायी गयी छात्रा का रिश्तेदार था और वह उसी दिन से लापता था जिस दिन छात्रा का शव मिला था ।

जांचकर्ता, सीसीटीवी फुटेज में अरूण और उस छात्रा को हत्या वाले दिन ही एक रिजार्ट से एक साथ निकलते हुये देखे जाने के बाद अरूण को छात्रा की हत्या में संदिग्ध मान रहे थे ।

लेकिन, पुलिस के एक अधिकारी ने कहा था कि सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक तौर पर जांचने के बाद ही कहा जा सकता है कि हत्या अरूण ने की थी या नहीं ।

हालांकि, परिस्थितिजन्य साक्ष्य उसकी ओर इशारा कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि उसका मोबाइल फोन लड़की के शव के पास से बरामद किया गया था ।

अधिकारी ने साथ ही बताया कि कथित रूप से अरूण द्वारा लिखा गया एक खत भी बरामद किया गया था जिसमें लिखा था कि वह रेशमा को मार देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे