लाइव न्यूज़ :

सुष्मिता देव का इस्तीफा: कर्नाटक कांग्रेस के नेता ने कहा, बुजुर्गों को नहीं मचानी चाहिए अफरातफरी

By भाषा | Updated: August 16, 2021 16:40 IST

Open in App

बेंगलुरु, 16 अगस्त कांग्रेस नेता सुष्मिता देव के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक में पार्टी के एक नेता ने कहा कि संगठन में बुजुर्गों को युवाओं का मार्गदर्शन करना चाहिए न कि और अफरा-तफरी फैलानी चाहिए।

पार्टी की महिला इकाई की अध्यक्ष देव के पार्टी से इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए विधायक प्रियांक एम खड़के ने कहा वो कांग्रेस की वफादार और उसकी विचारधारा में विश्वास करने वाली नेता थीं।

खड़गे ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “श्री (राहुल) गांधी और श्रीमती (सोनिया) गांधी उनकी बात सुनते थे। पार्टी में हर कोई उनकी राय को सम्मान देता था। उन्हें रहना चाहिए था।”

चित्तापार से विधायक और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता ने हालांकि 48 वर्षीय देव के इस्तीफे पर कपिल सिब्बल के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की कि पार्टी “आंख मूंदकर बढ़ रही है।”

खड़गे (42) ने हालांकि कहा कि युवाओं पर क्षेत्र में रहने (पार्टी को मजबूत करने के लिये) की ज्यादा जिम्मेदारी है लेकिन वरिष्ठों को और अफरा-तफरी फैलाने के बजाए उनका मार्गदर्शन भी करना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने स्पष्ट किया कि उनके बयान का सिब्बल की टिप्पणी से कोई लेना-देना नहीं है।

सिब्बल ने ट्विटर पर कहा था, “सुष्मिता देव ने हमारी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। युवा नेता छोड़ते हैं जबकि हम ‘बुजर्ग’ (पुराने नेता) पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयास करते हैं तो उसके लिए भी कसूरवार ठहराया जाता है।”

खड़गे ने कहा, “यह युवाओं और बुजुर्गों के बारे में नहीं है” और उन्होंने उनके बीच “गहरी खाई” नहीं बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया क्योंकि “विचारधारा और इरादा एक ही है।”

उन्होंने कहा, “…उनका (बुजुर्गों का) अनुभव हमारे (युवाओं के) साथ आने वाली ऊर्जा में समाहित होना चाहिए… ...वह होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे