लाइव न्यूज़ :

TMC ज्वाइन करने के बाद सुष्मिता देव का ये है सबसे पहला रिएक्शन, CM ममता से मुलाकात के बाद कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2021 17:31 IST

कांग्रेस छोड़ टीएमसी में शामिल होने के बाद सुष्मिता देव का पहला रिएक्श सामने आया है. सुष्मिता देव ने कहा कि मैं आज टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी से मिली. हमारे बीत काफी देर तक और हेल्दी डिस्कशन हुआ. सुष्मिता देव ने कहा कि, पार्टी के लिए उनके पास एक उत्कृष्ट दृष्टि और स्पष्टता है. 

Open in App

कांग्रेस छोड़ टीएमसी में शामिल होने के बाद सुष्मिता देव का पहला रिएक्श सामने आया है. सुष्मिता देव ने कहा कि मैं आज टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी से मिली. हमारे बीत काफी देर तक और हेल्दी डिस्कशन हुआ. सुष्मिता देव ने कहा कि, पार्टी के लिए उनके पास एक उत्कृष्ट दृष्टि और स्पष्टता है. 

इसके बाद सुष्मिता देव ने कहा कि, इस मुलाकात के बाद हम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने गए थे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी बेहतरीन चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी के पास पार्टी के बेहतर भविष्य के लिए स्पष्ट दृष्टि यानी क्लियर विजन है.

बता दें कि महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता सुष्मिता देव कांग्रेस छोड़ टीएमसी में शामिल हो गई हैं. इससे पहले सुष्मिता देव के कांग्रेस छोड़ने पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपल ने इस मामले में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, आप सिर्फ उनके (सुष्मिता देव) पार्टी छोड़ने के बारे में बात कर रहे हैं लेकिन इतने सारे लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं आप उस बारे में कोई बात नहीं कर रहे हैं. कांग्रेस एक मजूबत संगठन है. कोई जा रहा है या कोई आ रहा है ये कांग्रेस के लिए कोई मुद्दा  नहीं है. 

बता दें कि कांग्रेस नेता सुष्मिता देव कांग्रेस छोड़ टीएमसी में शामिल हो गईं हैं. सुष्मिता देव ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकात में तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी और देरेक बिरेन की उपस्थिति में टीएमसी की सदस्यता ली. इससे पहले सुष्मिता देव ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. 

कोलकात में तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी और देरेक बिरेन की उपस्थित में सुष्मिता देव टीएमसी में शामिल हुईं हैं. राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, दिग्गज कांग्रेसी परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुष्मिता देव पार्टी से नाराज चल रहीं थीं. इससे पहले भी उनकी नाराजगी की कई खबरें सामने आ चुकी थीं. वहीं बीते असम विधानसभा चुनावों के दौरान सामने आई थीं, लेकिन उस दौरान किसी तरह मामले को टाल दिया गया था.  

टॅग्स :कांग्रेसटीएमसीकोलकातापश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल