लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज ने कहा, 'करतारपुर कॉरिडोर खुल जाने का मतलब पाकिस्तान से बातचीत नहीं है, पहले रोके आतंकवाद फिर होगी बातचीत'

By भाषा | Updated: November 28, 2018 14:36 IST

Sushma Swaraj Reaction on Kartarpur Sahib Corridor: सुषमा स्वराज ने हैदराबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान को पहले आतंकवाद पर रोक लगाना होगा।

Open in App

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को खरी- खरी सुनाई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुल जाने के बाद भी पाकिस्तान से कोई द्विपक्षीय बातचीत नहीं होगी। सुषमा स्वराज ने हैदराबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पाकिस्तान जब भारत में आतंकवादी गतिविधियां बंद कर देगा तभी उससे बातचीत शुरू होगी।

भारत इस गलियारे की लंबे समय से मांग करता रहा है, जिससे भारतीय सिख श्रद्धालु बिना वीजा के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब तक आ जा सकें। 

स्वराज ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि पाकिस्तान ने पहली बार सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा, ‘लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस कदम भर से द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो जाएगी। आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकती।’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आज इसका शिलान्यास करेंगे। भारत की तरफ से उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू  ने इसका शिलान्यास 26 नवम्बर को किया था। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 20 वें सार्क सम्मलेन के लिए पाकिस्तान की तरफ से न्योता दिए जाने पर भी सुषमा स्वराज ने जवाब दिया और कहा, 'हमलोग उनके न्योते पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं, आतंकवाद को रोकने के बाद ही किसी प्रकार की बातचीत होगी'। 

मंगलवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि इस्लामाबाद में होने वाले 20 वें सार्क समिट के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी न्योता भेजा जायेगा।  

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने इस्लामाबाद में कश्मीर कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कह था कि भारत एक कदम बढ़ाएगा तो हम दो कदम बढ़ाएंगे'। 

सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को स्पष्ट सन्देश दिया है कि आतंकवाद को रोके बिना कोई बातचीत संभव नहीं है। पिछले 7 दिनों में कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक दर्जन से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया है। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरविदेश मंत्री सुषमा स्वराजपाकिस्तानइमरान खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह