लाइव न्यूज़ :

जेटली के बाद सुषमा स्वराज ने दिया राफेल पर जवाब, कहा-विवाद कांग्रेस के दिमाग में

By भाषा | Updated: January 3, 2019 17:06 IST

सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय ने सभी मुद्दों को स्पष्ट कर दिया है।

Open in App

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि राफेल विमान सौदे पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई विवाद नहीं है, विवाद सिर्फ कांग्रेस नेताओं के मन में है।

सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय ने सभी मुद्दों को स्पष्ट कर दिया है।

उनके जवाब से असंतोष जताते हुए कांग्रेस सदस्यों से सदन से वाकआउट किया। अपने पूरक सवाल में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सरकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति ओलांद के बीच हुयी बैठक का ब्यौरा (मिनट) सार्वजनिक करने की मांग की ताकि इससे जुड़े विवाद का हल हो।

सुषमा ने इस पर कहा कि कोई विवाद नहीं है। विवाद सिर्फ कांग्रेस नेताओं के मन में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि कोई विवाद नहीं है। शिवसेना सदस्य ने सवाल किया कि हाल ही में फ्रांसीसी विदेश मंत्री ली द्रियां की हालिया यात्रा के दौरान क्या राफेल मुद्दे पर कोई बातचीत हुयी थी। इसके जवाब में सुषमा ने कहा कि इस संबंध में कोई बातचीत नहीं हुयी है। उन्होंने कहा कि उसी दिन उच्चतम न्यायालय का फैसला आया था और इससे फ्रांसीसी मंत्री काफी खुश थे।

उन्होंने एक अन्य पूरक सवाल के जवाब में कहा कि जैतापुर परमाणु संयंत्र के संबंध में फ्रांस से समझौता हुआ है। इसमें छह इकाइयां बनेंगी और हर इकाई की क्षमता 1650 मेगावाट होगी। उन्होंने कहा कि बनकर तैयार होने पर यह संयंत्र दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र होगा।

सुषमा ने एक अन्य पूरक सवाल के जवाब में कहा कि ब्रेक्जिट की प्रक्रिया अब भी जारी है और इसके पूरा होने तक ब्रिटेन में भारतीय नागरिकों को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ब्रेक्जिट के मुद्दे पर ब्रिटेन की संसद में सात जनवरी से चर्चा शुरू होगी।

टॅग्स :सुषमा स्वराजकांग्रेसराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह