लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज के निधन पर अमित शाह, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी ने जताया शोक, उन्हें ‘जन मंत्री’ के रूप में किया याद

By भाषा | Updated: August 7, 2019 00:58 IST

पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज मंगलवार (6 अगस्त ) को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली।

Open in App

 भाजपा के विभिन्न नेताओं ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि स्वराज ने राष्ट्रीय राजनीति में  मिट छाप छोड़ी और उनका निधन एक बहुत बड़ा नुकसान है। वहीं, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि स्वराज एक आदर्श व्यक्तित्व का उदाहरण थीं, चाहे विपक्ष के नेता तौर पर या फिर विदेश मंत्री के रूप में। उन्होंने कहा कि देश उनके शानदार व्यक्तित्व को हमेशा याद रखेगा और उनका निधन देश तथा भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विदेश मंत्री के रूप में वह मंत्रालय की कार्यप्रणाली में एक नयी तरह की संवेदनशीलता लेकर आईं।

उन्होंने कहा कि वह ‘‘जन मंत्री’’ के रूप में जानी जाती थीं। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने भी स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह आम आदमी को विदेश मंत्रालय से जोड़ने वाली असाधारण हस्ती थीं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। स्वराज के परिवार में उनके पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी हैं। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)स्मृति ईरानीराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया