Sushma Swaraj Death: सुषमा स्वराज हमेशा के लिए कह गईं अलविदा, शोक में डूबा पूरा देश
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2019 20:36 IST2019-08-06T23:47:05+5:302019-08-07T20:36:33+5:30
पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे अस्पताल लाया गया जहां एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

बेहतरीन वक्ता और कुशल राजनेता सुषमा स्वराज का भारतीय राजनीति में बड़ा योगदान है।
पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे यहां अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पार्थिव देह बुधवार को तीन घंटे के लिए भाजपा मुख्यालय में रखी जाएगी जहां पार्टी कार्यकर्ता और नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा। पढ़िए उनके निधन से जुड़ी सभी बड़ी अपडेट्स...
07 Aug, 19 : 06:45 AM
वह बहुत फ्रेंडली थीं, विपक्ष के साथ भी: मायावती
BSP Chief, Mayawati: Sushma Swaraj ji's demise personally saddens me. She was an able politician, administrator & a good orator. Her personality was very friendly, even with members of opposition. I pray to nature to give her family the strength to cope with this loss. pic.twitter.com/NH4Ieja90d
— ANI (@ANI) August 7, 2019
07 Aug, 19 : 06:10 AM
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि
Bahujan Samaj Party (BSP) Chief, Mayawati pays last respects to former External Affairs Minister, Sushma Swaraj at the latter's residence in Delhi. Sushma Swaraj passed away due to a cardiac arrest, yesterday. pic.twitter.com/ai1KLgPDoj
— ANI (@ANI) August 7, 2019
07 Aug, 19 : 05:09 AM
सुषमा स्वराज के निधन पर शिवराज चौहान ने कहा- वह भारत माता की असल बेटी थीं
Shivraj Singh Chouhan, BJP: Sushma ji was a true daughter of Bharat mata, she spent her whole life in service of Bharat mata & people. She increased the country's prestige in the world. She was waiting to see the abrogation of Article 370 from Kashmir & left all of us after that. pic.twitter.com/eSrhhVPZdN
— ANI (@ANI) August 6, 2019
07 Aug, 19 : 03:35 AM
पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज होगा सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार
Sushma Swaraj to be cremated with full state honours today
— ANI Digital (@ani_digital) August 6, 2019
Read @ANI story | https://t.co/CwPuyHQyN9pic.twitter.com/2hixnbhQ2r
07 Aug, 19 : 03:29 AM
सुषमा स्वराज के निधन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जताया शोक
Union Minister Piyush Goyal: Passing away of Sushma ji is an irreparable loss. People of the country will remember her contribution for a long time. Whenever any Indian got into trouble, didi took care of it herself, even when it came to the return of a single nurse from abroad. pic.twitter.com/w27IMxvbZb
— ANI (@ANI) August 6, 2019
07 Aug, 19 : 01:24 AM
आवास पहुंचा सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर, बाबुल सुप्रियो और मनोज तिवारी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दिल्ली में उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
BJP leaders Anurag Thakur, Babul Supriyo, & Manoj Tiwari pay tribute to former External Affairs Minister, Sushma Swaraj, at her residence in Delhi. pic.twitter.com/fBolhhLxAN
— ANI (@ANI) August 6, 2019
07 Aug, 19 : 01:22 AM
अफगानिस्तान ने जताया दुख
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री एस रब्बानी ने शोक जताते हुए कहा 'मैं भारत के पूर्व ईएएम सुषमा स्वराज के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। जिसने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया एक प्रतिष्ठित सार्वजनिक शख्सियत के नुकसान पर भारत की सरकार और सरकार के प्रति गहरी संवेदना।'
S Rabbani, Afghanistan Foreign Affairs Minister: I’m saddened to hear of the untimely demise of Sushma Swaraj, former EAM of India. My deepest condolences to ppl &govt of India on the loss of a distinguished public figure who represented her country with distinction&determination pic.twitter.com/D3e9BpD9dm
— ANI (@ANI) August 6, 2019
07 Aug, 19 : 01:19 AM
सुषमा स्वराज जी का निधन सुनकर स्तब्ध: कोनराड संगमा
कोनराड संगमा ने लिखा 'पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज जी का निधन सुनकर स्तब्ध हूं। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें अनंत शांति प्रदान करें।'
I am shocked to hear that former Union Minister Sushma Swaraj ji passed away. I express my condolence to the bereaved family members and pray to almighty to grant her eternal peace. She will be missed and remembered by the people of India and leaders from across party lines.
— Conrad Sangma (@SangmaConrad) August 6, 2019
07 Aug, 19 : 01:16 AM

07 Aug, 19 : 01:02 AM
सुषमा स्वराज का जाना देश, पार्टी और मेरे लिए नुकसान: नितिन गडकरी
Union Minister & BJP leader Nitin Gadkari: Passing away of Sushma ji is a personal loss for me, BJP, & the country. Since the inception of the party, she played a key role in its expansion. When I was the President of BJP, she gave me guidance as an elder sister. #SushmaSwarajpic.twitter.com/UGiXjqs0Oe
— ANI (@ANI) August 6, 2019
07 Aug, 19 : 12:49 AM
मध्य प्रदेश के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
पूर्व विदेश मंत्री,बहन @SushmaSwaraj के निधन के समाचार से स्तब्ध हूँ।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 6, 2019
ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूँ। आप अपने जनसहयोग व राष्ट्र उत्थान के कार्यों के माध्यम से देश व दुनिया के लोगों के दिलों में सदैव जिंदा रहेंगी। विनम्र श्रद्धांजलि!
07 Aug, 19 : 12:48 AM
जेपी नड्डा ने ऐसे किया याद
पूर्व विदेश मंत्री, वरिष्ठ नेत्री, दीदी सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन से मन अत्यंत पीड़ित है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) August 6, 2019
उनका निधन भाजपा एवं देश की राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे। ॐ शांतिः 🙏
07 Aug, 19 : 12:47 AM
सुषमा स्वराज को हमेशा याद किया जाएगा: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लिखा 'एक प्रभावी सांसद, एक प्रभावी वक्ता और एक उत्कृष्ट मानवीय नेता। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।'
Shocked beyond words & distressed at the passing away of Smt #SushmaSwaraj. An astute parliamentarian, an effective orator & an excellent humane leader, she will forever be remembered and missed. Hers was a story of hard work to heights!
— Pranab Mukherjee (@CitiznMukherjee) August 6, 2019
My deepest condolences and prayers.
07 Aug, 19 : 12:33 AM
12 से 3 बजे तक बीजेपी मुख्यालय में रहेगा पार्थिव शरीर
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा 'आज सुबह 11 बजे तक उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कार्यकर्ताओं और लोगों द्वारा अंतिन दर्शन के लिए सुषमा जी के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय में रखा जाएगा और दोपहर 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी और लोधी रोड के शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।'
BJP Working President Jagat Prakash Nadda: Sushma Ji is no more with us, it is a sad incident for not only BJP but the whole country. She inspired us, her last tweet tells us how she was involved in serving the nation in an emotional way. pic.twitter.com/n8DdhSHmi1
— ANI (@ANI) August 6, 2019
07 Aug, 19 : 12:30 AM
मौजूदा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा-पूरा देश शोकाकुल
मौजूदा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा 'विदेश मंत्रालय समेत पूरा देश इस खबर से शोकाकुल है।'
Deeply shocked to learn of the passing away of Smt Sushma Swaraj. Difficult to accept this news. The whole nation grieves, the Foreign Ministry even more so.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 6, 2019
07 Aug, 19 : 12:28 AM
गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा 'सुषमा स्वराज जी का निधन भाजपा और भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनके परिजनों, समर्थकों व शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शान्ति प्रदान करे। ॐ शांति शांति शांति'
सुषमा स्वराज जी का निधन भाजपा और भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
— Amit Shah (@AmitShah) August 6, 2019
मैं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनके परिजनों, समर्थकों व शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शान्ति प्रदान करे।
ॐ शांति शांति शांति
07 Aug, 19 : 12:27 AM
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी दिल्ली एम्स पहुंचे।
G N Azad, Congress: We're shocked, we never imagined that she'll leave us so soon. I knew her since 1977 when I was in youth Congress, we knew each other for last 42 years. We never called each other by name, she used to call me 'bhai' & I used to call her 'behen'. #SushmaSwarajpic.twitter.com/A9Iua6LE6P
— ANI (@ANI) August 6, 2019
07 Aug, 19 : 12:26 AM
सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को उनके आवास ले जाया जा रहा है
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को एम्स से दिल्ली स्थित उनके घर ले जाया जा रहा है
Mortal remains of Former External Affairs Minister Sushma Swaraj being taken from All India Institutes of Medical Sciences (AIIMS) to her Delhi residence, where they will be kept tonight. pic.twitter.com/mtqihzHCqY
— ANI (@ANI) August 6, 2019
07 Aug, 19 : 12:18 AM
देश ने अपनी एक अत्यंत प्रिय बेटी खोई: राष्ट्रपति
श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन से बहुत दुःख हुआ है। देश ने अपनी एक अत्यंत प्रिय बेटी खोई है। सुषमा जी सार्वजनिक जीवन में गरिमा, साहस और निष्ठा की प्रतिमूर्ति थीं। लोगों की सहायता के लिए वे हमेशा तत्पर रहती थीं। उनकी सेवाओं के लिए सभी भारतीय उन्हें सदैव याद रखेंगे—राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 6, 2019
07 Aug, 19 : 12:12 AM
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने जताया शोक
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लिखा 'सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से गहरा सदमा पहुंचा है. उनकी मृत्यु देश के लिए एक बड़ी क्षति है और मुझे व्यक्तिगत क्षति है। वह एक उत्कृष्ट प्रशासक, उत्कृष्ट सांसद और एक उल्लेखनीय संत्री थीं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना'
Deeply shocked by the sudden demise of Smt. Sushma Swaraj. Her death is a huge loss to the country & personal loss to me. She was an excellent administrator, outstanding Parliamentarian & a remarkable orator. My heartfelt condolences to bereaved family members. #sushma
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) August 6, 2019
पूर्व केंद्रीय मंत्री,वरिष्ठ नेता, प्रखर सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज जी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूं। देश ने आज एक ओजस्वी नेता और मैने एक निकट सहयोगी खो दिया है।नि: शब्द हूं। ईश्वर पुण्य गतात्मा को आशीर्वाद दें। #sushma
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) August 6, 2019
07 Aug, 19 : 12:08 AM
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऐसे किया याद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताते हुए लिखा 'मैं सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं, वह एक असाधारण राजनीतिक नेता, एक प्रतिभाशाली ओरेटर और एक असाधारण सांसद हैं, जिनसे पार्टी लाइन के बाहर दोस्ती है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। उसकी आत्मा को शांति मिले।'
I’m shocked to hear about the demise of Sushma Swaraj Ji, an extraordinary political leader, a gifted orator & an exceptional Parliamentarian, with friendships across party lines.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 6, 2019
My condolences to her family in this hour of grief.
May her soul rest in peace.
Om Shanti 🙏
07 Aug, 19 : 12:05 AM
स्मृति ईरानी ने कलिया भावुक ट्वीट
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया 'आपने मुझे लंच कराने का वादा किया था और उसे पूरा किए बिना ही चली गईं।'
I have an axe to grind with you Didi . You made Bansuri pick a restaurant to take me for a celebratory lunch. You left without fulfilling your promise to the two of us.
— Smriti Z Irani (@smritiirani) August 6, 2019
06 Aug, 19 : 11:58 PM
CM कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया दुख
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा 'एक बड़े और संवेदनशील नेता के तौर पर उनको हमेशा याद किया जाएगा।'
Shocked to learn of the sudden demise of @SushmaSwaraj ji. I will always remember her as a dynamic and sensitive leader with the ability to empathise with the common people. Will miss her. May your soul rest in peace!
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) August 6, 2019
06 Aug, 19 : 11:56 PM
राजनाथ सिंह ने जताया शोक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए लिखा 'उनके निधन से गहरा दुख पहुंचा है।'
Deeply shocked and anguished by the sudden demise of an extremely valued colleague Smt. Sushma Swaraj.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 6, 2019
She was a seasoned Parliamentarian and widely respected cutting across the party lines. Her demise is a monumental loss for us.
06 Aug, 19 : 11:55 PM
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अनुराग सिंह ठाकुर पहुंचे एम्स
Union Ministers Gajendra Singh Shekhawat & Anurag Thakur have also reached AIIMS, Delhi where Former External Affairs Minister, Sushma Swaraj, passed away. https://t.co/7z1g4HWqsM
— ANI (@ANI) August 6, 2019
06 Aug, 19 : 11:54 PM
पीएम मोदी ने जताया शोक
पीएम नरेन्द्र मोदी ने लिखा 'भारतीय राजनीति में एक शानदार अध्याय का समापन हो गया है। भारत ऐसे नेता के निधन पर शोक व्यक्त करता है, जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा और गरीबों के जीवन को समर्पित किया।'
Sushma Ji’s demise is a personal loss. She will be remembered fondly for everything that she’s done for India. My thoughts are with her family, supporters and admirers in this very unfortunate hour. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2019
06 Aug, 19 : 11:52 PM
रमन सिंह ने किया ट्वीट
पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती @SushmaSwaraj जी की अस्वस्थता का समाचार प्राप्त हुआ। मैं परमात्मा से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ, आशा है कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपने निवास स्थान वापस आयेंगी।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) August 6, 2019