प्रताप बाजवा का आरोप, सवाल पूछने पर सुषमा स्वराज ने Twitter पर किया ब्लॉक
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 28, 2017 08:34 IST2017-12-28T08:30:18+5:302017-12-28T08:34:29+5:30
कांग्रेस सांसद प्रताप बाजवा ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया है।

प्रताप बाजवा का आरोप, सवाल पूछने पर सुषमा स्वराज ने Twitter पर किया ब्लॉक
कांग्रेस के एक सांसद के द्वारा सवाल पूछे जाने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया। इस बात की जानकारी खुद कांग्रेस सांसद ने ट्वीट करके दी है। कांग्रेस के सांसद और पंजाब में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रताप सिंह बाजवा को सुषमा स्वराज ने ब्लॉक कर दिया है, जिस पर उन्होंने सुषमा पर आरोप लगाया है कि विदेश मंत्री ने उन्हें कड़े सवाल पूछने पर ब्लॉक कर दिया।
इस बात को साबित करने के लिए उन्होंने बतौर सबूत सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसमें साफ लिखा था कि सुषमा ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। विदेश मंत्री माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर खासा लंबे वक्त से सक्रिय हैं। वह एक ट्विट पर लोगों की मदद करती हैं। प्रताप बावजा ने भी इसी क्रम में उनसे इराक में लापता भारतीय नागरिकों के बारे में सवाल किया था, जिसके बाद उन्हें ब्लॉक कर दिया गया।
Is this the way to run external affairs ministry?
— Partap Singh Bajwa (@Partap_Sbajwa) 27 December 2017
Does it behove the office of Sushma Swaraj ji to block a Member of Parliament for asking tough questions on 39 Indians missing in Iraq? pic.twitter.com/CvYl8aLREF
कांग्रेस सासंद का सुषमा को ट्वीट
कांग्रेसी सांसद ने बुधवार को इस बाबत एक ट्वीट किया। उन्होंने बेहद सख्त लहजे में सुषमा से सवाल किया “यही तरीका है विदेश मंत्रालय चलाने का? क्या इराक में गायब 39 भारतीयों को लेकर कड़े सवाल पूछने के लिए सुषमा स्वराज जी के दफ्तर को किसी सांसद को ब्लॉक करना ठीक है?”