लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद में जमकर हंगामा, राबड़ी देवी ने कहा- सुशील मोदी की संपत्ति की हो CBI जांच

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2019 16:12 IST

राबड़ी देवी ने सुशील मोदी को अपने निशाने पर लिया बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि बीते 15 वर्षों में इन दोनों की संपत्ति बहुत बढ़ चुकी है. देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इनकी संपत्ति है. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधान परिषद की गुरुवार (25 जुलाई) कार्यवाही शुरू होते ही राजद के सदस्यों ने सीधे उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को निशाने पर लिया.राबड़ी देवी ने मोर्चा संभाला और आरोप लगाते हुए सुशील मोदी की संपत्ति की जाच सीबीआई से करवाने की मांग की.

बिहार विधान परिषद की गुरुवार (25 जुलाई) कार्यवाही शुरू होते ही राजद के सदस्यों ने सीधे उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को निशाने पर लिया और उनकी संपत्ति की जांच करवाने की मांग की. इसके थोड़ी देर बाद परिषद में विपक्ष की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मोर्चा संभाला और आरोप लगाते हुए सुशील मोदी की संपत्ति की जाच सीबीआई से करवाने की मांग की.

राबड़ी देवी ने न सिर्फ सुशील मोदी को अपने निशाने पर लिया बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि बीते 15 वर्षों में इन दोनों की संपत्ति बहुत बढ़ चुकी है. देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इनकी संपत्ति है. 

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने नोटबंदी के दौरान ढेरों संपत्ति बनाई है. वहीं प्रदेश में लगातार घोटाले हो रहे हैं जिससे सत्ताधारी दल के नेताओं ने अकूत संपत्ति बनाई है. राबड़ी देवी ने कहा कि मोदी बताए कि कहां-कहां पैसा जमा कर रखे हैं? उन्होंने इन मामलों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की. 

इसके पहले रजद के सदस्य जमकर हंगामा करते रहे और विधान परिषद सभापति मनाने में लगे रहे. उन्होंने राबड़ी देवी से बैठने का बार-बार आग्रह किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थीं. 

राबड़ी देवी ने कहा कि सुशील मोदी जब तक लालूजी को कोसते नहीं हैं उन्हें खाना नहीं पचता है. इसी दौरान राजद के नेता सुबोध राय ने कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया. 

यहां बता दें कि राबड़ी देवी की नाराजगी का बड़ी कारण सुशील मोदी के लालू परिवार पर अवैध संपत्ति जमा करने के आरोपों पर लगातार हमला बोलना है. दरअसल, वे अपने ट्विटर हैंडल लर लगातार तेजस्वी यादव के नाम पर करोड़ों का जिक्र करते हुए तंज कसते रहे हैं.

टॅग्स :राबड़ी देवीआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा