लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी नहीं बनेंगे बिहार के उप-मुख्यमंत्री, खुद ट्वीट कर लिखी ये बात

By स्वाति सिंह | Updated: November 15, 2020 21:37 IST

जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार को रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेता चुन लिया गया और इसके साथ ही कुमार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है ।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील कुमार मोदी के नाम पर चल रही अटकलों के बीच उन्होंने खुद ट्वीट कर साफ किया है।ट्वीट कर बीजेपी को दी बधाई

बिहार की भावी सरकार में उपमुख्यमंत्री पद को लेकर संशय की स्थिति के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने रविवार को कहा कि उन्हें भाजपा और संघ परिवार से बहुत कुछ मिला है और एक कार्यकर्ता का पद उनसे कोई छीन नहीं सकता । नीतीश कुमार की जनता दल (यू) के साथ भाजपा की गठबंधन सरकार में सुशील कुमार मोदी लगातार उपमुख्यमंत्री रहे हैं । इससे पूर्व, भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में कटिहार से भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद को रविवार को भाजपा विधानमंडल दल का नेता और बेतिया से विधायक रेणु देवी को उपनेता चुना गया ।

इस बीच, सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूँगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।’’ सुशील मोदी के बयान पर भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ आदरणीय सुशील जी, आप नेता हैं, उप मुख्यमंत्री का पद आपके पास था, आगे भी आप भाजपा के नेता रहेंगे ,पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता ।’’ इससे पहले एक ट्वीट में सुशील मोदी ने कहा कि तारकिशोर जी को भाजपा विधानमंडल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर कोटिशः बधाई ।

गौरतलब है कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेता चुन लिया गया है और वह राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं । सोमवार को नयी सरकार का शपथग्रहण कार्यक्रम होगा । इस बीच, नयी सरकार में मंत्रियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर मनोनीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कितने लोग शपथ लेंगे, यह भी तय हो जायेगा । यह पूछे जाने पर कि क्या सुशील कुमार मोदी उपमुख्यमंत्री बनेंगे, कुमार ने स्पष्ट कुछ कहने की बजाए केवल इतना कहा कि यह सब थोड़ी देर में तय हो जायेगा । इधर, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने भी इस सवाल पर केवल इतना कहा, ‘‘ उचित समय पर आपको जानकारी मिल जायेगी ।।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?