लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने कसा संजय राउत पर तंज, कहा-शिवसेना के चाणक्य के ट्वीट का इंतजार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 10:37 IST

बिहार के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने शिवसेना नेता संजय राउत पर तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र को स्थायी सरकार की जरूरत है न कि ‘खिचड़ी’ सरकार की-फड़नवीससंजय राउत ने कहा, अजित पवार ने शिवसेना के पीठ में छुरा घोंपा है।

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस की वापसी के साथ ही महीने भर से चल रहे राजनीतिक गतिरोध का नाटकीय रूप से अंत हो गया। शरद पवार के भतीजे नेता अजित पवार ने राज भवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने यहां सुबह करीब साढ़े सात बजे एक समारोह में दोनों को शपथ दिलायी। 

इस घटनाक्रम पर बिहार के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने शिवसेना नेता संजय राउत पर तंज कसा है। महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह के बाद सुशील मोदी ने ट्वीट किया, शिवसेना के चाणक्य संजय राउत के ट्वीट का इंतजार कर रहा हूं?

सरकार बनने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा, अजित पवार ने शिवसेना के पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा है कि अजित पवार ने जो पाप किया है उससे शरद पवार का कोई संबंध नहीं है।

महाराष्ट्र को स्थायी सरकार की जरूरत है न कि ‘खिचड़ी’ सरकार की-फड़नवीस

शिवसेना पर पिछले महीने विधानसभा चुनाव में लोगों के जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाते हुए फड़नवीस ने कहा, ‘‘लोगों ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बाद अन्य दलों के साथ गठबंधन करने की कोशिश की जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा। महाराष्ट्र को स्थायी सरकार की जरूरत है न कि ‘खिचड़ी’ सरकार की।’’ 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने कहा, ‘‘मुझे एक बार फिर लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और जे पी नड्डा का आभार जताता हूं।’’ उन्होंने कहा कि अजित पवार ने भगवा पार्टी को समर्थन दिया और निर्दलीय विधायकों तथा छोटी पार्टियों के समर्थन के साथ भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश करने का फैसला किया। 

उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा, ‘‘24 अक्टूबर को नतीजे आने से लेकर अब तक कोई पार्टी सरकार नहीं बना पा रही थी। महाराष्ट्र में किसानों के मुद्दों समेत कई दिक्कतें थी इसलिए हमने एक स्थायी सरकार बनाने का फैसला किया।’’

उल्लेखनीय है कि राकांपा के शरद पवार ने बृहस्पतिवार रात को कहा था कि राकांपा, कांग्रेस और शिवसेना में इस बात को लेकर सहमति बन गयी है कि उद्धव ठाकरे नयी सरकार का नेतृत्व करें। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या राकांपा दो फाड़ हो गयी है या सभी 54 विधायकों ने भाजपा का समर्थन किया है। 

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीसंजय राउतशिव सेनादेवेंद्र फड़नवीसअजीत पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी