लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी और दो अन्य नेताओं ने राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली

By भाषा | Updated: December 12, 2020 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को संसद के ऊपरी सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सुशील मोदी के साथ ही भाजपा के अरुण सिंह और सीमा द्विवेदी को भी शपथ दिलाई। ये दोनों नेता उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

नायडू ने इन सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ ही इनसे सदन में अनुशासन, मर्यादा और शिष्टाचार बनाए रखने के लिए कहा और इन्हें यह सलाह भी दी कि संसद की कार्यवाही और प्रक्रियाओं से संबंधित प्रकाशनों का अध्ययन करें।

कोरोना महामारी के कारण शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राज्यसभा के चैम्बर में हुआ।

करीब डेढ़ दशक तक बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की फिर से जीत के बाद भाजपा नेतृत्व ने तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उप मुख्यमंत्री के लिए चुना।

इसके साथ ही, सुशील मोदी को राज्यसभा भेजने का निर्णय हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के कारण बिहार से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव हुआ, जिसमें सुशील मोदी निर्विरोध चुने गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?