लाइव न्यूज़ :

सुशील कुमार फिर से वर्चस्व कायम करना चाहता था: हत्या मामले में दिल्ली पुलिस का आरोप-पत्र

By भाषा | Updated: August 3, 2021 11:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त छत्रसाल स्टेडियम में हुआ विवाद जिसके कारण पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन की कथित तौर पर मौत हुई थी वह ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार द्वारा रची हुई साजिश का नतीजा था जो युवा पहलवानों के बीच अपनी श्रेष्ठता कायम करना चाहता था। हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से दायर आरोप-पत्र में यह बात कही गई है।

इसमें कहा गया कि ऐसी "फुसफुसाहट" थी कि कुमार अपने घर में रहने वाले दो किरायेदारों से डर गया था और अपने छात्रों की आंखों में सम्मान कम होने को लेकर उसे "बहुत शिकायत" थी।

कुमार और उनके सहयोगियों ने संपत्ति विवाद को लेकर चार और पांच मई की दरम्यानी रात को स्टेडियम में 23 वर्षीय पहलवान सागर धनखड़, उनके दोस्त सोनू और तीन अन्य के साथ कथित तौर पर मारपीट की। बाद में, जख्मों के कारण सागर की मौत हो गई थी।

पुलिस ने सोमवार को दायर अपने करीब 1,000 पन्नों के आरोप-पत्र में कहा, “मौजूदा घटना सोनू और सागर से बदला लेने के लिए आरोपी सुशील कुमार के साथ ही उनके सहयोगियों द्वारा रची गई साजिश है।”

मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने कहा कि कुमार सागर और सोनू को सबक सिखाना चाहता था और अपनी शारीरिक ताकत के जरिए स्टेडियम में अपना वर्चस्व कायम करना चाहता था। इसमें कारण भी बताए गए हैं कि क्यों कुमार और उनके सहयोगी बदला लेना चाहते थे।

पुलिस जांच में स्थापित किया गया कि यह घटना सागर और सोनू द्वारा कुमार के फ्लैट को खाली करने की शुरुआती अनिच्छा और स्टेडियम में हुई इस "फुसफुसाहट" के कारण हुई कि ओलंपिक पहलवान दोनों से डर गया था और उनका सामना नहीं कर सकता।

पुलिस के मुताबिक, दूसरा कारण यह था कि कुमार को इस बात का बहुत ज्यादा शक था कि उसके द्वारा प्रशिक्षित पहलवान उनके आने-जाने की सूचनाएं सागर और सोनू को दे रहे थे तथा सोनू उनको नुकसान पहुंचा सकता था क्योंकि उसका आपराधिक रिकॉर्ड बहुत विस्तृत था।

आरोप-पत्र में कहा, “ उसे जब महसूस हुआ कि उसके अपने कुछ प्रशिक्षु सोनू और सागर को उनकी जानकारी पहुंचा रहे हैं, उसने ठगा हुआ महसूस किया और इसलिए अपने छात्रों के बीच सम्मान कम होने के कारण उन्हें सागर और सोनू से बहुत शिकायत थी।”

हाल में गिरफ्तार किए गए कुख्यात अपराधी काला जत्थेदी ने पुलिस को बताया कि सागर और सोनू द्वारा अपना फ्लैट खाली करने से इनकार करने के बाद कुमार के अहंकार को ठेस पहुंची थी, जिसके कारण उसे लगा कि उसका सम्मान कम हो रहा है।

आरोप-पत्र में मुख्य आरोपी कुमार समेत 13 आरोपियों के नाम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो