लाइव न्यूज़ :

सुशील कुमार को अपराध दृश्य की पुनर्रचना के लिए छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 14:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई एक पहलवान की मौत के मामले में आरोपी ओलंपिक पुरस्कार विजेता कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी अपराध दृश्य की पुनर्रचना करने की खातिर मंगलवार को छत्रसाल स्टेडियम लेकर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि सुशील कुमार तथा उनके सहयोगी अजय को दिल्ली के मुंडका से रविवार को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला संपत्ति को लेकर हुए कथित विवाद से जुड़ा है जिसमें 23 वर्षीय पहलवान की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल सुबह के वक्त अपराध स्थल पर गया था और दोपहर तक वहां से लौट आया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘मामले की जांच कर रही पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों का दल जांच के सिलसिले में छत्रसाल स्टेडियम गया था। घटना वाले दिन अपराध किन परिस्थितियों में हुआ यह जानने के लिए तथा अपराध दृश्य की पुनर्रचना करने के लिए सुशील कुमार को भी घटनास्थल पर ले जाया गया।’’

कुमार से सोमवार को भी करीब चार घंटे तक पूछताछ चली थी। अधिकारियों ने बताया कि वे इस मामले की जांच अलग कोण से कर रहे हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले बताया था कि कुमार से घटनाक्रम का पता लगाने के लिए सवाल किए गए, किन हालात में अपराध हुआ यह जानने का प्रयास किया गया और घटना के बाद वह कहां-कहां गए, यह पूछा गया।

अधिकारी ने बताया था, ‘‘सुशील कुमार से उसके सहयोगियों और मित्रों के बारे में सवाल किए गए जिन्होंने घटना के बाद छिपने में उसकी मदद की।’’

उल्लेखनीय है कि चार और पांच मई की दरमियानी रात को छत्रसाल स्टेडियम में कुमार और उनके सहयोगियों के कथित हमले में 23 वर्षीय पहलवान की मौत हो गई और उसके दो दोस्त घायल हो गए थे। घटना के पीछे वजह मॉडल टाउन इलाके में स्थित एक संपत्ति को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं