लाइव न्यूज़ :

'मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू, सूखाग्रस्त किसानों की सहायता पर कुछ नहीं बोल रहे'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 11, 2019 15:48 IST

मोदी के सोलापुर दौरे के दौरान पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लिया था.

Open in App

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशीलकुमार शिंदे ने आज यहां कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और 90 दिनों बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी. पत्रकारों के साथ बातचीत में शिंदे ने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं के भूमिपूजन के लिए पिछले कुछ महीनों के दौरान महाराष्ट्र का दौरा करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने सूखाग्रस्त किसानों की सहायता को लेकर कुछ नहीं कहा है.

राज्य में हजारों किसानों ने आत्महत्याएं की हैं, लेकिन उनमें से किसी के भी घर जाने का वे समय निकाल नहीं पाए. शिंदे ने कहा, ''मोदी को जनता को यह भी बताना चाहिए था कि उन्होंने जो वादे किए थे, उनमें से कितने पूरे किए गए हैं. चुनाव करीब होने की वजह से मोदी हर दिन अलग-अलग जगह जाकर परियोजनाओं की घोषणा और भूमिपूजन कर रहे हैं. कई योजनाओं के तो टेंडर तक जारी नहीं हुए हैं.''

सोलापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा शिंदे ने आरोप लगाया कि कल सोलापुर में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित की गई योजनाओं में से कई तो कांग्रेस के कार्यकाल की हैं. मोदी के सोलापुर दौरे के दौरान पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लिया था. एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने मारपीट की. उन्होंने कहा, ''शहर में आपातकाल जैसे हालात थे. इससे जाहिर होता है कि मोदी तानाशाह की तर्ज पर काम कर रहे हैं.''

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह