लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने लालू राज पर 'लालू लीला' किताब का किया विमोचन, अरुण जेटली सहित BJP के इन नेताओं ने किया टिप्पणी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2018 20:11 IST

इस मौके पर सुशील मोदी ने कहा कि लालू जी को 47 वर्षों से जानता हूं। वह सबसे ताकतवर नेता रहे हैं। आज वह अपने कारनामे के कारण ही जेल में बंद हैं।

Open in App

पटना,11 अक्टूबर: बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर किताब ’लालू लीला’ का विमोचन किया। इस किताब के माध्यम से सुशील मोदी ने लालू के 15 सालों के राज के दौरान बिहार की दुर्दशा के बारे में बताया है। इस पुस्तक का लोकार्पण लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर स्थानीय विद्यापति भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण किया गया। 

इस मौके पर सुशील मोदी ने कहा कि लालू जी को 47 वर्षों से जानता हूं। वह सबसे ताकतवर नेता रहे हैं। आज वह अपने कारनामे के कारण ही जेल में बंद हैं। जेल जाने के बाद लालू प्रसाद यादव ने कई घोटाले किये। वह 141 भू-खंड, 30 फ्लैट सहित कई मकान के मालिक बन गये। राजद के विरोध को देखते हुए इस मौके पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लंबे समय तक लालू यादव की राजनीति को करीब से देखने वाले सुशील मोदी द्वारा रचित इस पुस्तक का नाम 'लालू लीला' है। जो 300 पृष्ठों में लिखी गई है। 

सुशील मोदी की लिखी 'लालू लीला' पुस्तक में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा विधायक, पार्षद, सांसद और मंत्री बनाने के एवज में रघुनाथ झा, कांति सिंह जैसे कई नेताओं से जमीन-मकान दान में लिखवाये जाने का जिक्र है। साथ ही भ्रष्टाचार से कमाये गये काले धन को सफेद करने के लिए बीपीएल श्रेणी के ललन चौधरी, रेलवे के खलासी हृदयानंद चौधरी तथा भूमिहीन प्रभुनाथ यादव, चंद्रकांता देवी, सुभाष चौधरी आदि से नौकरी तथा ठेका या अन्य लाभ पहुंचाने के एवज में कीमती जमीन-मकान दान के जरिये हासिल किये जाने की भी बात होगी। 

बेनामी संपत्ति का खुलासा

पुस्तक में घटनाओं का जिक्र चित्र के साथ किया गया है। इस पुस्तक में लालू परिवार ने बेनामी संपत्ति हासिल करने के लिए रिश्तेदारों को बनाये गये माध्यम का भी खुलासा किया गया है। भाई के समधियाने, अपनी ससुराल, बेटी की ससुराल के रिश्तेदारों के नाम से पहले अपने कालेधन से जमीन-मकान खरीदे और बाद में पत्नी, बेटों और बेटियों के नाम गिफ्ट करा लिये। ऐसे करीब दर्जनभर मामलों को पुस्तक में उजागर किया गया है। यही नहीं, लालू प्रसाद यादव ने मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल कर कैसे संपत्ति बनाई गई, इसका भी उल्लेख इस पुस्तक में किया गया है। 

'लालू लीला' अरुण जेटली सहित इन नेताओं ने की टिप्पणी

वहीं, पुस्तक के प्राक्कथन में केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लिखा है कि सुशील मोदी की पुस्तक लालू-लीला लालू परिवार के भ्रष्टाचार का जीवंत दस्तावेज है। केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामले के मंत्री अरुण जेटली ने पुस्तक पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि ‘लालू-लीला’ सार्वजनिक जीवन को भ्रष्टाचारमुक्त करने के सुशील मोदी के अथक संघर्ष का प्रामाणिक दस्तावेज है।

जबकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी मानना है कि भविष्य के लेखकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए ‘लालू-लीला’ एक संदर्भ ग्रंथ के रूप में उपयोगी साबित होगी। बताया जाता है कि पुस्तक के लोकार्पण से पहले ही सुरक्षा बढाने का आदेश पटना के जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी को दे दिये गये थे। साथ ही पटना में किताब का प्रकाशन करनेवाले प्रभात प्रकाशन की दुकानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा को लेकर बेहतर इंतजाम किये गये थे। पुस्तक के लोकार्पण समारोह में भाजपा और जदयू के कई नेता शामिल हुए हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राधामोहन सिंह, रामकृपाल यादव, गिरिराज सिंह सहित कई दिग्गज मंच पर मौजूद रहे। 

वहीं, राजद की की तरफ से इसका तीखा विरोध शुरु हो गया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष व विधान पार्षद रामचंद्र पूर्वे ने कहा है कि सुशील मोदी अच्छी तरह जानते हैं कि अगर वे लालू के बारे में नहीं लिखेंगे और बोलेंगे तो मीडिया में उन्हें जगह नहीं मिलेगी और यही वजह है कि वह हमेशा गरीबों के मसीहा लालू के बारे में अनाप-शनाप बोलते और लिखते रहते हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवसुशील कुमार मोदीअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया