लाइव न्यूज़ :

सुशील चंद्रा मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा को सोमवार को अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया गया। विधि मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के विधायी विभाग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक चंद्रा 13 अप्रैल को कार्यभार संभालेंगे। मौजूदा मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के कार्यकाल का सोमवार को अंतिम दिन है।

चंद्रा को लोकसभा चुनाव के पहले 14 फरवरी 2019 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। वह 14 मई 2022 को पदमुक्त होंगे।

चंद्रा के कार्यकाल में निर्वाचन आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराएगा।

गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 14 मई को समाप्त होगा।

चंद्रा के पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने से पहले नई विधानसभाओं का गठन किया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां