लाइव न्यूज़ :

विवाद का समाधान खोजने के कोशिश करें सुशांत के पिता और फिल्म निर्माता: दिल्ली उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: July 14, 2021 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को सुझाव दिया कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह और दिवंगत अभिनेता के जीवन पर आधारित एक फिल्म के निर्माता अपने बीच विवाद का समाधान खोजने का प्रयास करें।

न्यायमूर्ति तलवंत सिंह ने फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार करने वाले एकल-न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ सिंह की अपील पर सुनवाई करते हुए कहा, ''एक-दूसरे से बात करें और देखें कि क्या इसका समाधान निकाला जा सकता है।''

सिंह का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता जयंत मेहता ने कहा, ''कार्यवाही से अलग, हम इसे हल करने का प्रयास करेंगे।''

फिल्म निर्देशक की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता चंदर लाल ने भी इस सुझाव पर सहमति जताई और कहा कि ''इसका फायदा उठाने का कोई इरादा नहीं है।

हालांकि दो-न्यायाधीशों की पीठ की अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने कहा कि यह मामला ''उन मामलों में से नहीं है जहां समझौता संभव हो।''

अदालत ने फिल्म निर्माताओं को नोटिस जारी कर सिंह के उस आवेदन पर जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया, जिसमें फिल्म के प्रसार या प्रकाशन पर रोक लगाने की मांग की गई है।

पिछले सप्ताह भी, अदालत ने फिल्म के प्रचार पर पाबंदी लगाने जैसा आदेश पारित करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि फिल्म पहले ही वेबसाइट पर रिलीज हो चुकी है।

सिंह ने अपनी याचिका में कहा था कि लपालप ऑरिजनल पर रिलीज हुई फिल्म दिखावे के अलावा कुछ नहीं है। यह अधूरी और अस्पष्ट है। चूंकि यह फिल्म अधूरी है, लिहाजा इसे रिलीज नहीं किया जाना चाहिये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग