लाइव न्यूज़ :

सुशांत के घरेलू सहायक दीपेश सावंत को गैर कानूनी तरीके से हिरासत में नहीं लिया गया था : एनसीबी

By भाषा | Updated: November 23, 2020 16:30 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवम्बर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को बम्बई उच्च न्यायालय के समक्ष इस बात से इनकार किया कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घरेलू सहायक दीपेश सावंत को मादक पदार्थ मामले में अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था।

एनसीबी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल (एएसजी) अनिल सिंह ने न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की एक पीठ को बताया कि उचित प्रक्रिया के बाद पांच सितम्बर को सावंत को गिरफ्तार किया गया था और उसकी गिरफ्तारी को लेकर कुछ भी गैर कानूनी नहीं था।

एएसजी सिंह इस साल अक्टूबर में सावंत द्वारा दायर एक याचिका पर जवाब दे रहे थे। याचिका में सावंत ने दावा किया है कि एनसीबी ने उसे अवैध रूप से गिरफ्तार किया और उसने 10 लाख रुपये का हर्जाना मांगा है।

सावंत के वकील अमीर कोराडिया ने सोमवार को पीठ को बताया कि एनसीबी के दावे के विपरीत, सावंत को चार सितंबर को शहर में उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया गया था।

सिंह ने हालांकि अदालत से कहा कि यह सच नहीं है।

एनसीबी ने कहा कि सावंत के आरोप सच नहीं हैं, इसलिए किसी जांच की जरूरत नहीं है।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि चार दिसम्बर तय की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों