लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला : एनसीबी ने तलाशी अभियान चलाया

By भाषा | Updated: January 9, 2021 16:48 IST

Open in App

मुंबई, नौ जनवरी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थों के मामले में शनिवार को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई इकाई ने तलाशी अभियान चलाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान के दौरान कई लोगों को पकड़ा गया, जिनमें से कुछ से पूछताछ की जा रही है।

एनसीबी ने पूर्व में इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक और अभिनेता के कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। बाद में रिया और उसके भाई को जमानत मिल गई थी।

पिछले साल जून में सुशांत का शव बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में पाया गया था। इसके बाद फिल्म उद्योग में मादक पदार्थ के कथित उपयोग को लेकर एनसीबी ने जांच शुरू की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया