सुशांत सिंह राजपूत की बहन 'कैंडल मार्च' में भाग लेंगी

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:48 IST2021-12-14T18:48:45+5:302021-12-14T18:48:45+5:30

sushant singh rajput's sister will participate in 'candle march' | सुशांत सिंह राजपूत की बहन 'कैंडल मार्च' में भाग लेंगी

सुशांत सिंह राजपूत की बहन 'कैंडल मार्च' में भाग लेंगी

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने कहा है कि वह मंगलवार शाम को ''जस्टिस फोर सुशांत सिंह राजपूत'' अभियान को गति देने के लिए आयोजित होने वाले 'कैंडल मार्च' में भाग लेंगी।

सुशांत के मुंबई में बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में 14 जून 2020 को मृत पाए जाने के बाद से ही अभिनेता के प्रशंसक और परिवार के सदस्य सोशल मीडिया पर यह अभियान चला रहे हैं।

परिवार 34 वर्षीय अभिनेता की असमय मौत को लेकर आरोप लगाता रहा है और इस मामले की तह तक जाने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है।

प्रियंका ने ट्विटर पर कहा कि वह जंतर-मंतर पर होने वाले मार्च में हिस्सा लेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: sushant singh rajput's sister will participate in 'candle march'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे