लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत-ड्रग मामला : अदालत ने पिठानी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:38 IST

Open in App

मुंबई, चार जून मुंबई की अदालत ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हैदराबाद से गिरफ्तार सिद्धार्थ पिठानी को शुक्रवार को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पिठानी पिछले साल कथित रूप से आत्महत्या करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके फ्लैट में रहता था और मौत के बाद मामले से जुड़े मादक पदार्थ प्रकरण के संबंध में उसे गिरफ्तार किया गया।

विशेष लोक अभियोजक अद्वैत सेठना ने बताया कि पिठानी को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ए एच काशीकर की अदालत में पेश किया गया और एनसीबी द्वारा और हिरासत नहीं मांगे जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत के में जेल भेज दिया गया।

राजपूत पिछले साल 14 जून को अपने बांद्रा स्थित आवास में मृत पाए गए थे।

राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने व्हाट्सऐप संदेश के आधार पर बॉलीवुड में ड्रग के तारों की जांच शुरू की और कई लोगों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया, जिनमें से अधिकतर आरोपी अब जमानत पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं