Surya Grahan 2019: 58 साल बाद लगने जा रहा यह अद्भुत सूर्य ग्रहण, लग गया सूतक, जानें ग्रहण का समय
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 03:00 IST2019-12-26T03:00:21+5:302019-12-26T03:00:21+5:30
सूर्यग्रहण के दौरान कंकण का आरंभ सुबह 9 बजकर 06 मिनट पर होगा। ग्रहण का परमग्रास यानी ग्रहण मध्य सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर होगा। कंकण का समापन दोपहर 12 बजकर 29 पर होगा। ग्रहण का मोक्ष काल यानी समापन दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर होगा।

Surya Grahan 2019: 58 साल बाद लगने जा रहा यह अद्भुत सूर्य ग्रहण, लग गया सूतक, जानें ग्रहण का समय
गुरुवार (आज) सुबह 8 बजे से सूर्य ग्रहण लग गया है। पंचाग की मानें तो 58 साल बाद ऐसा अद्भुत सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है जो कुल 5 घंटे 36 मिनट का होगा। बता दें कि सूतक लग गया है। दरअसल, सूर्य ग्रहण सुबह 8 बजे से आरंभ हो जाएगा।
सूर्यग्रहण के दौरान कंकण का आरंभ सुबह 9 बजकर 06 मिनट पर होगा। ग्रहण का परमग्रास यानी ग्रहण मध्य सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर होगा। कंकण का समापन दोपहर 12 बजकर 29 पर होगा। ग्रहण का मोक्ष काल यानी समापन दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर होगा। इस पूरे ग्रहण अवधि में 3 मिनट 34 सेकेंड के लिए सूर्य कंकण रूप में नजर आएंगे।
बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। चंद्र ग्रहण में सूतक 9 घंटे पहले शुरू होता है। ऐसे में इस बार सूर्य ग्रहण का सूतक बुधवार रात 8 बजे से शुरू हो गया है। इस वजह से मंदिरों के पट शयन आरती के बाद बंद हो जाएंगे और अगले दिन दोपहर बाद ही खुलेंगे। सूतक के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है।