लाइव न्यूज़ :

केरल चिड़ियाघर में बुरी तरह से घायल बाम मछली की ऑपरेशन के बाद बची जान

By भाषा | Updated: March 1, 2021 14:10 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम (केरल), एक मार्च तिरुवनंतपुरम के चिड़ियाघर में एक मछली के हमले में बुरी तरह घायल हुई एक बाम मछली की ऑपरेशन के बाद जान बचाई गई। देश के किसी चिड़ियाघर में संभवत: ऐसा पहली बार हुआ है।

चिड़ियाघर के मछलीघर में 600 ग्राम वजनी मादा बाम मछली को दो अन्य बाम मछलियों के साथ रखा गया था। इस मछली को एक अन्य मछली ने हमला करके शनिवार शाम को बुरी तरह घायल कर दिया था।

चिड़ियाघर के सूत्रों ने बताया कि मछली का पेट एवं मांस और उसके आंतरिक अंग बुरी तरह कटे हुए थे।

चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक जैकब अलेक्जेंडर ने मछली का तत्काल ऑपरेशन कराए जाने की सलाह दी। पशु चिकित्सकों टिट्टू अब्राहम और अमृता लक्ष्मी के यू ने इस ऑपरेशन में अलेक्जेंडर की मदद की।

बाम मछली के शरीर में 30 टांके लगाए गए हैं और उसे अलग टैंक में रखा गया है।

चिड़ियाघर के प्राधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और मछली का स्वास्थ्य सही है, लेकिन ऑपरेशन के बाद के 48 घंटे बहुत नाजुक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos