लाइव न्यूज़ :

Covid-19: सर्वे में हुआ खुलासा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन समर्थक देश, 98 फीसदी आबादी चाहती है वैक्सीन लगवाना

By रुस्तम राणा | Updated: December 13, 2021 09:35 IST

आईएएनएस-सीवोटर वैक्सीन ट्रैकर के सर्वे से यह पता चला है कि भारत दुनिया में सबसे अधिक वैक्सीन समर्थक देश (प्रो-वैक्सीन कंट्री) है। सर्वे में यह पता चला है कि भारत की पात्र 98 % आबादी कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीन लगवाना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देअब देश के 133 करोड़ से अधिक पात्र लोगों का हो चुका है वैक्सीनेशनभारत के मुकाबले यूरोप और यूएस में वैक्सीन को लेकर हिच किचाहट ज्यादा

आईएएनएस-सीवोटर वैक्सीन ट्रैकर के सर्वे से यह पता चला है कि भारत दुनिया में सबसे अधिक कोरोना वैक्सीन समर्थक देश (प्रो-वैक्सीन कंट्री) बन गया है। देश की पात्र 98 % आबादी कोरोना वैक्सीन लगवाना चाहती है। गौरतलब है कि भारत 100 करोड़ वैक्सीनेशन करने के विशाल लक्ष्य को भी पार गया है। 

अब देश के 133 करोड़ से अधिक पात्र लोगों का हो चुका है वैक्सीनेशन

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में 89 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। अब देश के 133 करोड़ से अधिक पात्र लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। देश की 90 करोड़ वयस्क आबादी, 81 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।

9 करोड़ वैक्सीनेटेड लोगों में से 7.5 करोड़ लोग स्वेच्छा से चाहते हैं वैक्सीन की डोज

आईएएनएस-सीवोटर वैक्सीन ट्रैकर सर्वे के अनुसार, शेष 9 करोड़ वैक्सीनेटेड लोगों में से 7.5 करोड़ लोगों ने कहा है कि इस घातक वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना चाहते हैं। जबकि 1.5 करोड़ लोगोंने इस लगवाते समय हिचकिचाहट को जाहिर किया।

रोजाना लगभग 60 से 70 लाख लोगों को लगाई जा रही है वैक्सीन

सर्वे में यह भी पाया गया कि हिचकिचाहट दिखाने वालों ने किसी तरह का विरोध भी जाहिर नही किया, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आसानी से टीके के महत्व को समझा दिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा अनुसार, लगभग 60 से 70 लाख लोगों को रोजाना कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जा रही है।

भारत के मुकाबले यूरोप और यूएस में वैक्सीन को लेकर हिच किचाहट ज्यादा

इस महीने के अंत तक देश में वयस्क आबादी को पूरी तरह से वैक्सीनेट कर लिया जाएगा। सर्वे में यह भी पाया गया है कि वैक्सीन को लेकर भारत के मुकाबले यूरोप और यूएस में हिच किचाहट ज्यादा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी