लाइव न्यूज़ :

सर्वेक्षण में करीब 21 फीसदी आबादी के कोविड-19 की चपेट में आने के साक्ष्य मिले : सरकार

By भाषा | Updated: February 4, 2021 20:06 IST

Open in App

(तीसरे पैरा में तिथि में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, चार फरवरी भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के ताजा राष्ट्रीय सीरो सर्वेक्षण में पाया गया है कि 10 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र की 21 फीसदी से अधिक आबादी के पूर्व में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के साक्ष्य मिले हैं। सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

साथ ही कहा गया कि आबादी के बड़े हिस्से को अभी भी संक्रमण का जोखिम है।

आईसीएमआर का तीसरा राष्ट्रीय सीरो सर्वेक्षण गत 17 दिसंबर से आठ जनवरी के बीच किया गया था।

सर्वेक्षण के निष्कर्षों को पेश करते हुए आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि इस अवधि में 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के 28,589 लोगों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें 21.4 फीसदी लोगों में पूर्व में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने का पता चला जबकि 10 वर्ष से 17 वर्ष की आयु के 25.3 फीसदी बच्चों में भी यह पुष्टि हुई।

भार्गव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 19.1 फीसदी आबादी में सार्स-सीओवी-2 की उपस्थिति के साक्ष्य मिले जबकि शहरी झुग्गी-बस्तियों में यह आंकड़ा 31.7 फीसदी पाया गया।

उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान 60 वर्ष से अधिक आयु के 23.4 फीसदी बुजुर्गों के भी कभी ना कभी संक्रमण की चपेट में आने का पता चला।

भार्गव ने कहा कि सर्वेक्षण की अवधि में 7,171 स्वास्थ्यकर्मियों के भी खून के नमूने लिए गए और इनमें से 25.7 फीसदी के पूर्व में संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई।

पहले एवं दूसरे राष्ट्रीय सीरो सर्वेक्षण के दौरान जिन 21 राज्यों के 700 गांव अथवा 70 जिलों के जिन वार्ड को चुना गया था, तीसरा सर्वेक्षण भी उन्हीं स्थानों पर किया गया।

कोरोना वायरस के हालात को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दर 5.42 फीसदी है और यह कम हो रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन सप्ताह के दौरान 47 जिलों में संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया और 251 जिलों में एक भी कोविड-19 मरीज की मौत नहीं हुई।

देश में बृहस्पतिवार तक 45,93,427 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया। देश में अब तक के कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए 1,239 निजी प्रतिष्ठानों तथा 5,912 सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए