लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः लॉकडाउन के समर्थन में 42 फीसदी यूजर्स, 28 प्रतिशत बोले- अब तो आदत सी हो गई...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2021 09:51 IST

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। ऐसे में पाबंदियों में ढील गई है। राज्य सरकार पांच लेवल में अनलॉक करना तय किया है। इस बीच लॉकडाउन को लेकर जनता की राय क्या है, इसके संकेत ट्विटर पोल से मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में 42 प्रतिशत लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में, ट्विटर पोल से मिले संकेतवहीं, 30 प्रतिशत यूजर्न ने कहा- नहीं बढ़ना चाहिए अब लॉकडाउनकोरोना के कम होते मामलों के बीच महाराष्ट्र में भी अब पाबंदियों में ढील दे दी गई है

मुंबई: देश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के साथ ही कई राज्यों में लागू सख्त पाबंदियों में छूट दी जानेलगी है।महाराष्ट्र कोरोना संकट से सर्वाधिक प्रभावित रहा है। वैसे अब यहां भी मामले कम हो रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में भी सोमवार से पाबंदियों में ढील दी जा रही है। महाराष्ट्र में पांच स्तर पर अनलॉक करना तय किया गया है। इसके तहत जिन शहरों में संक्रमण दर 5 फीसदी से कम और 25 फीसदी से कम ऑक्सीजन बेड पर मरीज हैं, उसे पूरी तरह से अनलॉक किया गया है। 

इस बीच लॉकडाउन को लेकर ट्विटर पर एक सर्वे दिलचस्प आंकड़े आए हैं। इसमें करीब 42 प्रतिशत यूजर्स ने लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर अपना समर्थन जताया। 

लोकमत मीडिया के एडिटोरियल डायरेक्टर और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्‍टर ऋषि दर्डा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लॉकडाउन को लेकर ट्विटर पोल किया था। इसमें पूछा गया कि क्या लॉकडाउन को बढ़ाना जायज है? इस सवाल के जवाब में 41.9 प्रतिशत लोगों ने इस सवाल का जवाब हां में दिया है। 

30 प्रतिशत ने कहा- नहीं बढ़े लॉकडाउन

इस सर्वे में 30.2 प्रतिशत लोगों का मानना था कि लॉकडाउन को बढ़ाना ठीक नहीं है। इससे राज्य को बड़ा नुकसान होता है। वहीं 27.8 प्रतिशत यूजर्स ने कहा कि हम इसके अभ्यस्त हो चुके हैं। इस ट्विटर पोल में साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी राय व्यक्त की है। 

महाराष्ट्र में कोरोना के हुए मामलों के बाद दी गई है ढील

यह ट्विटर पोल ऐसे समय में किया गया है जब महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले अब घट रहे हैं और पाबंदियों से छूट दी गई है। हालांकि तीसरी लहर की आशंकाओं के कारण पाबंदियों में छूट के निर्णय को लेकर भी कई जानकार एकमत नहीं हैं। ऐसी आशंका भी है कि कहीं कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगेंगे। 

बताते चलें कि महाराष्ट्र में सोमवार को इस साल नौ मार्च के बाद कोविड-19 के सबसे कम 10,219 नए मामले सामने आए और 154 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अभी कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 1,74,320 है। 

वहीं, अबतक 1,00,470 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। इस बीच मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 730 नए मामले सामने आए और 28 लोगों की मौत हुई। मुंबई में अब तक कुल 14,999 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियाउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारमुंबईनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?