लाइव न्यूज़ :

56% लोग नरेंद्र मोदी सरकार के काम से संतुष्ट, तीन-चौथाई ने पाकिस्तान नीति का किया समर्थन: सर्वे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 14, 2018 10:14 IST

नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सरकार इसी महीने अपने चार साल पूरे कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे सर्वे में शामिल 54 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सही दिशा में काम कर रही है। सर्वे में शामिल 54 प्रतिशत लोगों ने माना कि मोदी सरकार के फैसलों की वजह से आतंकवादियों को मिलने वाले आर्थिक मदद में कमी आयी है। इस सर्वे में 23 अलग-अलग मानकों जीवन स्तर, सांप्रदायिकता, रोजगार, महिलाओं और बच्चों के के खिलाफ अपराध इत्यादि पर लोगों से राय माँगी गयी थी।

एक सोशल मीडिया कम्युनिटी द्वारा कराए गये सर्वे में दावा किया गया है कि इसमें भाग लेने वाले 56 प्रतिशत लोग नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। सर्वे में शामिल 54 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सही दिशा में काम कर रही है। सर्वे में शामिल करीब तीन-चौथाई लोगों ने पाकिस्तान के प्रति मोदी सरकार के रवैये का समर्थन किया।

सर्वे में शामिल 54 प्रतिशत लोगों ने माना कि मोदी सरकार के फैसलों की वजह से आतंकवादियों को मिलने वाले आर्थिक मदद में कमी आयी है। इन लोगों का मानना था कि मोदी सरकार की डायरेक्ट कैश बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) सफल रही है।

लोकलसर्किल नामक इस ग्रुप ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले साल इसी समय किए गये ऐसे सर्वे में 59 प्रतिशत प्रतिभागियों ने नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों का समर्थन किया था। सरकार के कामकाज के प्रति संतुष्टि जताने वालों की संख्या में भी पिछले साल की तुलना में कमी आयी। नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसी महीने मोदी सरकार अपने चार साल पूरे करेगी। अगले साल चुनाव होंगे। 

इस सर्वे में 23 अलग-अलग मानकों जीवन स्तर, सांप्रदायिकता, रोजगार, महिलाओं और बच्चों के के खिलाफ अपराध इत्यादि पर लोगों से राय माँगी गयी थी। सर्वे में शामिल में 32 प्रतिशत लोगों ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद से महँगाई नहीं बढ़ी है। वहीं सर्वे में शामिल 60 प्रतिशत लोगों ने कहा कि जीएसटी  से उन्हें नहीं लगता कि महँगाई पर कोई फर्क पड़ा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया