लाइव न्यूज़ :

हैरानी की बात है कि परमबीर को जान पर खतरा महसूस होता है : महाराष्ट्र के गृह मंत्री

By भाषा | Updated: November 25, 2021 13:27 IST

Open in App

मुंबई, 25 नवंबर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें यह जानकार हैरानी हुई कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह को अपनी जान पर खतरा महसूस होता है। सिंह मुंबई और ठाणे के पुलिस आयुक्त रह चुके हैं।

वलसे पाटिल ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे यह जानकर हैरानी हुई कि मुंबई और ठाणे के पुलिस आयुक्त के पद पर रहे व्यक्ति को अपनी जान पर खतरा महसूस होता है।’’

वह सिंह की उच्चतम न्यायालय में सोमवार को दायर उस याचिका पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा है कि वह इसलिए छिप रहे थे क्योंकि उनकी जान को खतरा है।

उच्चतम न्यायालय ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ महाराष्ट्र में दर्ज आपराधिक मामलों में सोमवार को गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया। साथ ही न्यायालय ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि अगर पुलिस अधिकारियों और वसूली करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज करने पर उन्हें तंग किया जा रहा है तो आम आदमी का क्या होगा।

सिंह बृहस्पतिवार को मुंबई पहुंचे। मुंबई की एक अदालत ने उन्हें भगोड़ा अपराधी घोषित किया है। शहर में पहुंचने पर उन्होंने कहा कि वह अदालत के निर्देश के अनुसार जांच में शामिल होंगे।

महाराष्ट्र में जबरन वसूली के कई मामलों का सामना कर रहे, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी ने समाचार चैनलों को बुधवार को बताया था कि वह चंडीगढ़ में हैं।

सिंह मुंबई पुलिस आयुक्त पद से तबादले और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देखमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद इस साल मई से काम पर नहीं आए।

उनका तबादला तब किया गया जब मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के पास एक एसयूवी में विस्फोटक पदार्थ पाए जाने और इसके बाद कारोबारी मनसुख हिरेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल