लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से नोएडा आ रहे 165 लोगों की औचक कोविड-19 जांच, तीन संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: November 19, 2020 02:15 IST

Open in App

नोएडा, 18 नवंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार से दिल्ली-नोएडा सीमा के दो अहम बिंदुओं पर राष्ट्रीय राजधानी से जिले में आने वाले लोगों की औचक कोविड-19 जांच शुरू की।

औचक जांच की घोषणा जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद की थी।

गौतमबुद्ध नगर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपक ओहरी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे और चिल्ला पर मौजूद रहीं जो राष्ट्रीय राजधानी से नोएडा में प्रवेश करने के अहम बिंदु हैं।

बयान के मुताबिक बुधवार को 165 लोगों की कोविड-19 जांच रैपिड एंटीजन किट से हुई जिनमें से तीन को संक्रमित पाया गया।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 81 लोगों की जांच डीएनडी फ्लाईवे पर और 84 लोगों की जांच चिल्ला बिंदु पर की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू