लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में यात्री बसों का औचक निरीक्षण, 11 बसें जब्त

By भाषा | Updated: February 18, 2021 21:00 IST

Open in App

भोपाल, 18 फरवरी मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दो दिन पहले हुए बस हादसे में 51 यात्रियों के मारे जाने के बाद प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने गुरूवार को भोपाल-होशंगाबाद और भोपाल-रायसेन मार्ग पर लगभग दो दर्जन यात्री बसों का औचक निरीक्षण किया और नियमों का पालन नहीं करने वाली 11 बसों को जब्त कर लिया गया । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि इस निरीक्षण के दौरान छह बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्र मौके पर ही निरस्त किये गये। उन्होंने बताया कि साथ ही परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाली 11 यात्री बसों को जप्त किया गया।

राजपूत ने जब्त बसों के यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिये उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की।

यह जानकारी मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

अधिकारी ने ने बताया कि मंत्री के निरीक्षण के दौरान पांच बसों के विरूद्ध मौके पर ही परमिट शर्तों के उल्लघंन, जिसमें क्षमता से अधिक सवारी, दस्तावेज मौके पर नहीं पाये जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। इन वाहनों पर 2,000 रूपये से लेकर 10,000 रूपये तक का अर्थदण्ड लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस