लाइव न्यूज़ :

सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार की नई ट्यूबवेल कनेक्शन नीति की निंदा की

By भाषा | Updated: June 9, 2021 00:39 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ जून कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार की नई ट्यूबवेल कनेक्शन नीति की मंगलवार को निंदा की और आरोप लगाया कि इसका लक्ष्य राज्य के किसानों को नए कनेक्शन नहीं देना है।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि एक मई को घोषित नीति के तहत ‘नहर कमान क्षेत्र’ में पड़ने वाली जमीन के किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने पर ‘‘प्रतिबंध’’ लगाया गया है, जिससे उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा के किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने 30 बीएचपी से अधिक क्षमता के ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने पर ‘‘पूर्ण प्रतिबंध’’ लगाए जाने की भी निंदा की और कहा कि इससे दक्षिणी हरियाणा के किसानों को नुकसान होगा, जहां जलस्तर पहले की बहुत गहरा है।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘‘किसान विरोधी नीतियां’’ पहली बार लागू नहीं की है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार को नई नीति वापस लेनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो