लाइव न्यूज़ :

सुरजेवाला ने किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:42 IST

Open in App

जींद, 16 मई, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा के हिसार में किसानों पर पुलिस के कथित लाठीचार्ज की रविवार को निंदा की।

सुरजेवाला ने राज्य की भाजपा-जजपा सरकार पर किसानों की फसल की खरीद नहीं करने का भी आरोप लगाया।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर व आढ़ती की दुश्मन है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला चुनावों में काफी दावे कर रहे थे लेकिन अब जब से उन्हें उपमुख्यमंत्री की कुर्सी मिली गई है तब से हेलीकॉप्टर से उतरने की उन्हें फुरसत नहीं है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि किसान की फसल को डेढ़ माह बीतने के बाद भी नहीं खरीदा गया है और सरकार ने इस सीजन में पांच बार खरीद रोकी।

उन्होंने कहा कि महकमे के वजीर (मंत्री) दुष्यंत चौटाला हैं लेकिन आज किसान मंडी और सड़कों पर पड़ा है लेकिन किसान की कोई सुध नहीं ले रहा है।

जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों को मास्क, सैनेटाइजर व पीपीई किट देने पहुंचे कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि गठबंधन की सरकार ने जनता को मरने के लिए छोड़ दिया है।

उन्होंने हिसार में किसानों पर पुलिस के कथित लाठीचार्ज की निंदा की जहां किसान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विरोध करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा, “किसानों और महिलाओं को पशुओं की तरह पीटना क्या ये सरकार को कोरोना काल में शोभा देता है।”

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “कोरोना अब गांवों में प्रवेश कर चुका है। हमें सरकार के भरोसे ना रहकर खुद ही समाधान निकालना होगा क्योंकि भाजपा और जजपा की निर्दयी सरकार ने तो अंतिम संस्कार में भी टोकन लगवा दिए। 75 साल में जो कभी नहीं हुआ वो भाजपा सरकार ने करके दिखा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos