लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना द्वारा दो साल पहले हुए सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो यूट्यूब पर हुआ जारी, बाद में हटाया गया

By स्वाति सिंह | Updated: June 28, 2018 00:10 IST

इस वीडियो में यह साफ़ तौर पर दिखाया गया था कि कैसे भारतीय सेना ने रॉकेट लॉन्चर, मिसाइलों और छोटे हथियारों की मदद से आंतकियों के शिविरों पर हमला बोला था।

Open in App

नई दिल्ली, 27 जून: लगभग दो साल पहले भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में लाइव ऑफ कंट्रोल के पार जाकर आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल हमला किया था। जिससे आतंकवादीयों को भारी नुकसान हुआ था। भारतीय सेना द्वारा किए इस सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो अब जाकर सामने आया है। 

इस वीडियो में यह साफ़ तौर पर दिखाया गया था कि कैसे भारतीय सेना ने रॉकेट लॉन्चर, मिसाइलों और छोटे हथियारों की मदद से आंतकियों के शिविरों पर हमला बोला था। पकिस्तान की और से लगातार हो रहे सीजफायर के बाद भारत ने यह कदम उठाया था। 18 सितम्बर को उरी पर पकिस्तान ने हमला किया जिसके 11वें दिन ही जवाबी तौर पर भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने आंतकियों के चार अलग-अलग ठिकानों हमला किया था। पहले यह वीडियो यूट्यूब पर जारी हुआ। इसके बाद सभी न्यूज़ चैनल ने अपने अपने शो में दिखाया। हालांकि बाद में इस वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया है।

ये भी पढ़ें: मेरठः अवैध केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियां

गौरतलब है कि साल 2016 में 28-29 सितंबर की रात को सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के बाद बाद भारत के मौजूदा डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह ने अगले दिन प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था 'भारतीय सेना के लाइन ऑफ कंट्रोल पर सर्जिकल स्ट्राइक के द्वारा आतंकवादी के ठिकानों को नष्ट किया है। 

ये भी पढ़ें: झारखंडः नक्सली हमले में शहीद हुए सुरक्षाबल के सात जवान

कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि कांग्रेस इस मौके पर सरकार के साथ है। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भारतीय सेना के इस काम की खूब तारीफ की थी, हालांकि आगे जाकर विपक्ष ने इसको लेकर कई सवाल भी खड़ें किए और साथ ही साथ इसके सबूत भी मांग लिए थे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तानजम्मू कश्मीर समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी