लाइव न्यूज़ :

सर्जिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी में 15 लाख की चोरी, कर्मचारी समेत चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:29 IST

Open in App

नोएडा, चार फरवरी नोएडा में सर्जिकल उपकरण बनाने वाली एक कंपनी से 15 लाख रुपए चोरी करने के आरोप में पुलिस ने कंपनी के एक कर्मचारी समेत चार लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इनके पास से चोरी के 12 लाख 41 हजार रुपए नगद भी बरामद किया है ।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) इला रमन ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 80 में स्थित एक सर्जिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी से 29 जनवरी की रात को 15 लाख रुपए चोरी हो गये थे ।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थाना फेस-2 पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तथा निगरानी विधि के आधार पर घटना की जांच की । पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को सुभाष हलधर, सामल हलदर, तापस तथा गोविंदा हलधर को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया के पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि सुभाष हलदर सर्जिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी में काम करता था और वह कंपनी के मालिक का विश्वास पात्र व्यक्ति था। उसने ही चोरी का ताना-बाना बुना। अन्य तीन आरोपी सुभाष के परिचित हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से 12 लाख 41 हजार रुपये नगद, एक देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान