लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस आयुक्त के कानूनी सलाहकार सुरेश चंद्र ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: November 16, 2021 14:47 IST

Open in App

कॉपी से कुछ हिस्सा हटाते हुए रिपीट

नयी दिल्ली, 16 नवंबर दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के कानूनी सलाहकार के तौर पर नियुक्त किये गए सुरेश चंद्र ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए त्यागपत्र दे दिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारी चंद्र केवल एक अस्थायी सलाहकार थे और उनका अनुबंध छह महीने के लिए था।

उनका कार्यकाल समाप्त होने ही वाला था और उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। अधिकारी ने कहा कि चंद्र के बाद अभी किसी को नियुक्त नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, “सुरेश चंद्र ने स्वास्थ्य कारणों से, पुलिस आयुक्त दिल्ली के कानूनी सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है और इसे स्वीकार कर लिया गया है।”

आदेश के अनुसार, सुरेश चंद्र को जारी किए गए सभी सरकारी सामान जमा कराने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं