लाइव न्यूज़ :

सुरेन्द्रन का चुनाव के लिये आदिवासी नेता जानू को रिश्वत देने के आरोपों से इंकार

By भाषा | Updated: June 3, 2021 17:48 IST

Open in App

कोझिकोड़, तीन जून केरल भाजपा प्रमुख के सुरेन्द्रन ने बृहस्पितवार को इन आरोपों को खारिज कर दिया कि उन्होंने आदिवासी नेता तथा जनाधिपात्य राष्ट्रीय पार्टी (जेआरपी) की अध्यक्ष सी के जानू को राजग उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिये रिश्वत दी थी।

एक दिन पहले विभिन्न टीवी चैनलों ने सुरेन्द्रन और जेआरपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रसीदा अजीकोदे के बीच टेलीफोन पर हुई कथित बातचीत को प्रसारित किया था, जिसमें सुरेन्द्रन कथित रूप से जानू को 10 लाख रुपये की रिश्वत की पेशकश करते सुने गए।

हालांकि जानू ने खुद पर लगे आरोपों का खंडन किया है।

सुरेन्द्रन ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि निहित स्वार्थों वाले लोगों ने भाजपा की छवि खराब करने के लिये जानबूझकर ये आरोप लगाए हैं।

ऑडियो क्लिप के बारे में पूछे जाने पर सुरेन्द्रन ने कहा कि उन्हें हर दिन और विशेषकर चुनावों के दौरान सैंकड़ों लोगों के फोन आते हैं।

उन्होंने कहा, ''मैं यह नहीं कह रहा कि बातचीत नहीं हुई। लेकिन जानू ने मुझसे पैसे नहीं मांगे और न ही मैंने उन्हें कुछ दिया। जांच एजेंसियों को ऑडियो क्लिप की विश्वसनीयता की जांच करने दीजिये।''

जानू पर सुरेन्द्रन से चुनाव खर्च के लिये 10 करोड़ रुपये, कुछ विधानसभा सीटें और केन्द्रीय मंत्री का पद मांगने का आरोप है।

अजीकोदे ने दावा किया कि जानू ने इससे कम धनराशि पर बात पक्की की और सुरेन्द्रन ने उन्हें तत्काल 10 लाख रुपये दे दिये।

छह अप्रैल को हुए चुनाव में सुल्तान बथेरी से उम्मीदवार जानू को हार का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे