लाइव न्यूज़ :

सूरत सड़क हादसा: राजस्थान सरकार ने आर्थिक सहायता की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 19, 2021 13:36 IST

Open in App

जयपुर, 19 जनवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को सूरत सड़क हादसे पर शोक जताया और मृतकों के परिजन तथा घायलों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की घोषणा की है।

गुजरात के सूरत जिले में सड़क किनारे सो रहे 15 प्रवासी मजदूरों को एक ट्रक ने कुचल दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई। ये सभी मजदूर राजस्थान के थे।

मुख्यमंत्री गहलोत ने हादसे पर शोक जताया और कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद देगी।

साथ ही गहलोत ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी हादसे पर शोक जताया है।

गौरतलब है कि गुजरात के सूरत जिले के कोसांबा गांव के पास सड़क किनारे सो रहे प्रवासी मजदूरों को मंगलवार को एक ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें 15 मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार सभी प्रवासी मजदूर राजस्थान से थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे