लाइव न्यूज़ :

सूरत: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रेस्तरां से ‘पाकिस्तानी व्यंजन उत्सव’ का बैनर हटाकर उसमें आग लगाई

By भाषा | Updated: December 13, 2021 21:00 IST

Open in App

सूरत (गुजरात), 13 दिसंबर दक्षिणपंथी ‘बजरंग दल’ के कार्यकर्ताओं ने यहां एक रेस्तरां में आयोजित किए जाने वाले ‘पाकिस्तानी व्यंजन उत्सव’ का एक बड़ा बैनर उतारकर उसमें आग लगा दी।

बजरंग दल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी और दावा किया कि रेस्तरां ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।

रिंग रोड इलाके में स्थित रेस्तरां की इमारत के ऊपर लगाए गए बैनर को उतार दिया गया और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए उसमें आग लगा दी गई। यह उत्सव 12 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच ‘टेस्ट ऑफ इंडिया’ में आयोजित किया जाना था।

बजरंग दल की दक्षिण गुजरात इकाई के अध्यक्ष देवीप्रसाद दुबे ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने इमारत से बैनर उतार दिया और उसमें आग लगा दी क्योंकि वे इस कार्यक्रम के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सुनिश्चित किया कि रेस्तरां में इस प्रकार के उत्सव का आयोजन नहीं हो। इस प्रकार के उत्सव का आयोजन सहन नहीं किया जाएगा। रेस्तरां ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।’’

‘टेस्ट ऑफ इंडिया’ का संचालन करने वाले ‘शुगर एंड स्पाइस रेस्टोरेंट्स’ के संदीप डावर ने कहा कि वे मुगलई व्यंजन परोसना जारी रखेंगे और कार्यक्रम से ‘‘पाकिस्तानी’’ शब्द हटा देंगे क्योंकि इससे कुछ लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।

इस संबंध में कोई पुलिस मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल