लाइव न्यूज़ :

सूरतः एक दिन में 34 ऑटोरिक्शा चालक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: March 23, 2021 15:06 IST

Open in App

सूरत (गुजरात), 23 मार्च गुजरात के सूरत जिले में एक विशेष अभियान के तहत की गई कोविड-19 संबंधी जांच में एक दिन में कम से कम 34 ऑटोरिक्शा चालक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सूरत में हाल ही में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और सोमवार को यहां 429 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा चालक, सब्जी बेचने वालों आदि की जांच की जा रही है। संक्रमित पाए जाने पर उन्हें ‘हेल्थ कार्ड’ दिए जाते हैं।

सूरत नगर निगम आयुक्त बीएन पाणी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ सोमवार को कम से कम 34 ऑटोरिक्शा चालक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।’’

उन्होंने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है, खासकर ऑटो में यात्रा करते समय।

संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए नगर निगम ने बाजारों में दुकानदारों की कोविड-19 संबंधी जांच करना भी शुरू किया है।

सूरत में अभी तक कोविड-19 के कुल 45,182 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 42,544 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, कोविड-19 से यहां 862 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए